
विषमबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं? परिभाषा, क्षेत्रफल, परिमाप
Scalene triangle meaning in Hindi = विषमबाहु त्रिभुज
त्रिभुज एक ऐसी आकृति होती है, जो तीन भुजाओं से मिलकर बनी होती है| इस लेख में हम यह जानेंगे कि विषमबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं? इसके अतिरिक्त हम यह भी जानेंगे कि विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल और परिमाप क्या होता है?
जानिए Visham bahu tribhuj kise kahate hain aur iska parimap tatha kshetrafal kya hota hai|
विषमबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं? Visham bahu tribhuj kise kahte hain
विषमबाहु त्रिभुज एक ऐसा त्रिभुज होता है जिसकी तीनों भुजाएं समान नहीं होती हैं| इसके अतिरिक्त विषमबाहु त्रिभुज के कोण भी समान नहीं होते हैं, हालांकि अन्य सारे त्रिभुजों की तरह विषमबाहु त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180 अंश ही होता है|
विषमबाहु त्रिभुज को स्केलीन ट्रायंगल (Scalene triangle in Hindi) कहा जाता है| स्केलीन शब्द का मतलब होता है- असमान| अर्थात विषमबाहु त्रिभुज की तीनो भुजाएं और तीनों कोण असमान होते हैं|
विषमबाहु त्रिभुज के प्रकार क्या होते हैं?
विषमबाहु त्रिभुज एक सरल बहुभुज होते हैं, और यह समद्विबाहु और समबाहु त्रिभुजों से अलग होते हैं, क्योंकि इनकी सभी भुजाओं का मान असमान होता है| बहुभुज का मतलब एक ऐसी आकृति होता है जिसमें एक से अधिक भुजाएं होती हैं|
आंतरिक कोणों के अनुसार हम विषमबाहु त्रिभुज को तीन तरह से विभाजित कर सकते हैं-
- विषमबाहु समकोण त्रिभुज : इस प्रकार के त्रिभुज में सभी भुजाएँ भिन्न होती हैं, परंतु इसका एक कोण समकोण (90º ) होता है, और दूसरे दो कोण न्यून कोण होते हैं।
- विषमबाहु अधिककोण त्रिभुज : इसकी सभी भुजाएँ भिन्न होती हैं और इसका एक कोण अधिककोण (>90º ) होता है, शेष दो कोण न्यून कोण होते हैं ।
- विषमबाहु न्यूनकोण त्रिभुज : इस त्रिभुज की सभी भुजाएँ भिन्न-भिन्न होती हैं। इसके सभी कोण न्यूनकोण (<90º ) होते हैं, परंतु सभी के मान अलग-अलग होते हैं।
[ पढ़िए - वर्ग का परिमाप का सूत्र ]
विषमबाहु त्रिभुज के गुण क्या होते हैं?
अन्य त्रिभुजों की तरह विषमबाहु त्रिभुज में भी कई प्रकार के गुण होते हैं| विषमबाहु त्रिभुज के गुण निम्नलिखित हैं-
- विषमबाहु त्रिभुज के तीनों कोणों का योग हमेशा 180º के बराबर होता है|
- विषमबाहु त्रिभुज की दो भुजाओं की माप का योग हमेशा तीसरी भुजा की माप से अधिक होता है, अर्थात a + b > c|
- विषमबाहु त्रिभुज की सभी भुजाओं की माप या लंबाई अलग-अलग होती है; अर्थात् वे असंगत होती हैं।
- चूँकि विषमबाहु त्रिभुज की सभी भुजाएँ अलग-अलग होती हैं, इसलिए उनके कोण भी भिन्न-भिन्न होते हैं। हालांकि, आंतरिक कोणों का योग हमेशा 180º के बराबर होता है|
- किसी भी अन्य त्रिभुज की तरह विषमबाहु त्रिभुज में भी ऊंचाई, माध्यिका, लंबवत विभाजक और विभाजक होते हैं।
[ पढ़िए - समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होता है? ]
विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होता है? Visham bahu tribhuj ka kshetrafal
विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने के कई अलग-अलग सूत्र हैं| यह सूत्र दी गई जानकारी के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल होते हैं| विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने के कुछ सूत्र निम्नलिखित हैं-
1- यदि आधार और लंबाई ज्ञात हो तब विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल-
यदि आपको त्रिभुज की आधार और लंबाई की माप पता हो तो आप विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने के लिए निम्न सूत्र का प्रयोग कर सकते हैं-
a= 1/2 × b × h.
जहां a= विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल, b= आधार और h= ऊंचाई है|
2- यदि त्रिभुज की तीनो भुजाओं की माप ज्ञात हो तब विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल-
यदि त्रिभुज की तीनो भुजाओं (a, b, c) की माप आपको दी गई हो, तो विषमबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल को ज्ञात करने के लिए आप निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग कर सकते हैं| इस सूत्र को हेरॉन का सूत्र भी कहा जाता है-
a= √s(s - a)(s - b)(s - c)
जहां a, b, c त्रिभुज की तीनो भुजाओं की माप है, और s त्रिभुज का अर्ध-परिमाप है अर्थात s= (a+b+c)/2 |
[ जानिए - वृत्त का क्षेत्रफल क्या होता है? ]
विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप क्या होता है? Visham bahu tribhuj ka parimap
किसी भी त्रिभुज का परिमाप उसकी तीनो भुजाओं की माप का योग होता है| इसी प्रकार हम यह कह सकते हैं कि विषमबाहु त्रिभुज की तीनो भुजाओं की मापों का योगफल ही विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप होता है|
विषमबाहु त्रिभुज के परिमाप को ज्ञात करने का सूत्र निम्नलिखित है-
यदि विषमबाहु त्रिभुज की तीनों भुजाएं क्रमशः a, b, c हैं, तो इस विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप p= a + b + c होगा|
[ जानिए - वर्ग का क्षेत्रफल क्या होता है? ]
विषमबाहु त्रिभुज के परिमाप का उदाहरण-
प्रश्न- यदि एक विषमबाहु त्रिभुज की तीनों भुजाएं क्रमशः 4, 5, 6 सेंटीमीटर है तो इस त्रिभुज का परिमाप क्या होगा?
उत्तर- दिया गया है त्रिभुज में- a= 4 सेंटीमीटर, b= 5 सेंटीमीटर और c= 6 सेंटीमीटर, अतः-
p= a + b + c
p= 4 + 5 + 6
p= 15 सेंटीमीटर|
[ पढ़िए- परिमेय संख्या किसे कहते हैं? ]
Related Articales
Recently Posted
-
संतृप्त हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण, गुण
June 24, 2022. -
हाइड्रोकार्बन क्या है? प्रकार, उपयोग Hydrocarbon in Hindi
June 22, 2022. -
कमायचा वाद्य यंत्र क्या है? Kamaycha Vadya Yantra
June 22, 2022. -
What is Density? Definition, Units and Formulas
June 21, 2022. -
किरचॉफ का नियम क्या है? Kirchhoff's Law in Hindi
June 18, 2022.