
वर्ग का क्षेत्रफल क्या होता है? सूत्र, मात्रक और उदहारण
वर्ग क्या होता है?
एक वर्ग चार भुजाओं वाला नियमित बहुभुज होता है, जिसे चार बराबर भुजाओं वाला एक चतुर्भुज भी कहा जाता है। वर्ग की चारों भुजाएं बराबर होती हैं तथा इसमें चार बराबर कोण होते हैं, जिनका माप 90 डिग्री होता है।
वर्ग का क्षेत्रफल क्या होता है? Varg ka kshetrafal kya hota hai
वर्ग एक प्रकार का आयत होता है, यही कारण है कि आप वर्ग और आयत के क्षेत्रफल के सूत्र में समानता देख सकते हैं। एक वर्ग के क्षेत्रफल का पता लगाने के लिए, आपको विशेष सूत्रों को जानने की जरूरत है। वर्ग के क्षेत्रफल को निकालने के विभिन्न सूत्र निम्नलिखित हैं-
1- यदि एक भुजा की लंबाई ज्ञात हो
उपरोक्त चित्र में आप देख सकते हैं की वर्ग की एक भुजा की लम्बाई a दी गयी है, इस स्थिति में वर्ग का क्षेत्रफल निकालने का सूत्र a2 (a*a) होता है।
[ पढ़िए - वर्ग का परिमाप का सूत्र ] [ जानिए- Parimey sankhya kise kahate hain ]
अगर हमें वर्ग का एक विकर्ण दिया गया हो
यदि हमें वर्ग का विकर्ण ज्ञात हो तो हम वर्ग के क्षेत्रफल को निकाल सकते हैं। यदि हमें वर्ग का विकर्ण मालूम है, जिसकी लम्बाई d है तो इसका क्षेत्रफल निकालने का सूत्र ½ × d2 होता है|
[ जानिए- समद्विबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं? ]
वर्ग का मात्रक क्या होता है? Varg ka matrak
वर्ग के प्रमुख मात्रक निम्नलिखित हैं-
- वर्ग मीटर ( m2 );
- वर्ग मिलीमीटर ( mm2 );
- वर्ग सेंटीमीटर ( cm2 );
- वर्ग डेसीमीटर ( dm2 );
- वर्ग किलोमीटर ( km2 ) ;
[ यह भी जानें- पाई की खोज किसने की? ]
वर्ग का क्षेत्रफल के उदाहरण
1. एक वर्ग का क्षेत्रफल कैसे ज्ञात करें जिसका विकर्ण 90 मिमी है?
आइए सूत्र का उपयोग करें: a = d2/ 2।
d= 90, d2= 8100
अब इसका आधा करने पर हमें इस वर्ग के क्षेत्रफल का मान 4050 मिमी2 प्राप्त होगा।
[ जानिए- वृत्त का क्षेत्रफल क्या होता है? ]
[ पढ़िए - समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होता है? ]
Related Articales
Recently Posted
-
संतृप्त हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण, गुण
June 24, 2022. -
हाइड्रोकार्बन क्या है? प्रकार, उपयोग Hydrocarbon in Hindi
June 22, 2022. -
कमायचा वाद्य यंत्र क्या है? Kamaycha Vadya Yantra
June 22, 2022. -
What is Density? Definition, Units and Formulas
June 21, 2022. -
किरचॉफ का नियम क्या है? Kirchhoff's Law in Hindi
June 18, 2022.