प्रकाश संश्लेषण और श्वसन में क्या अंतर है?

प्रकाश संश्लेषण और श्वसन में क्या अंतर है?

प्रकाश संश्लेषण और श्वसन एक दुसरे से विपरीत प्रक्रियाएँ हैं। प्रकाश संश्लेषण और श्वसन में सबसे महत्वपूर्ण अंतर यह है कि प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड और पानी प्रवेश करते हैं, जबकि श्वसन की प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड और पानी निष्काषित होते हैं।

श्वसन एक जटिल प्रक्रिया होती है जिसमें ऑक्सीजन का अवशोषण किया जाता है,  जिसके बाद यह कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में रूपांतरित होती है और इसके साथ ही साथ ऊर्जा मुक्त होती है।

इसके अतिरिक्त, प्रकाश संश्लेषण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हरे पौधे सूर्य के प्रकाश को चीनी या ग्लूकोज में परिवर्तित करते हैं। वहीँ श्वसन की प्रक्रिया में चीनी/ग्लूकोज को तोड़कर उन्हें ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है|

दूसरी ओर हम यह भी देख सकते हैं कि प्रकाश संश्लेषण और श्वसन पूरक प्रक्रियाएँ हैं जिनमें जीवित जीव अपनी आवश्यकता के अनुसार अनेक पदार्थों का उपयोग करते हैं। इन दोनों ही प्रक्रियाओं में लगभग सामान प्रकार के पदार्थों का ही उपयोग किया जाता है, जैसे कि: पानी, ग्लूकोज, ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड, लेकिन दोनों प्रक्रियाओं में इनका उपयोग अलग-अलग तरीकों से होता है।

प्रकाश संश्लेषण और श्वसन के बीच अंतर

प्रकाश संश्लेषण और श्वसन के बीच कुछ प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं-

1- कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का प्रयोग

जैसा कि ऊपर हमने पढ़ा कि, श्वसन प्रक्रिया के दौरान ऑक्सीजन का उपयोग किया जाता है और कार्बन डाइऑक्साइड और पानी बनता है। जबकि इसके विपरीत, प्रकाश संश्लेषण के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड और पानी का उपयोग किया जाता है जबकि ऑक्सीजन को परिवर्तित और छोड़ा जाता है।

2- जीव जहां ये प्रक्रियाएं होती हैं

सभी सजीवों कि कोशिकाओं में श्वसन होता है, चाहे उनमें क्लोरोफिल उपस्थित हो या न हो, जबकि प्रकाश संश्लेषण केवल उन सजीवों में होता है जिनमें क्लोरोफिल उपस्थित होता है।

3- सूरज की रोशनी

प्रकाश संश्लेषण और श्वसन में एक प्रमुख अंतर यह है कि प्रकाश संश्लेषण केवल तभी संभव होता है जब सूर्य का प्रकाश उपस्थित हो, जबकि श्वसन प्रक्रिया प्रकाश और अंधेरे दोनों ही स्थितियों में संभव है।

4- कार्बोहाइड्रेट

श्वसन प्रक्रिया में कार्बोहाइड्रेट का ऑक्सीकरण होता है; वहीँ प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण होता है। श्वसन के दौरान ऊर्जा निकलती है, जिससे यह एक ऊष्माक्षेपी प्रक्रिया बन जाती है। और दूसरी ओर प्रकाश संश्लेषण के दौरान, ऊर्जा संग्रहीत होती है, जिससे यह एक एंडोथर्मिक प्रक्रिया बन जाती है।

 5- अपचय और उपचय प्रक्रिया

प्रकाश संश्लेषण एक उपचय प्रक्रिया है जिसमें भोजन या ऊर्जा का निर्माण शामिल होता है जहां ऑक्सीजन छोड़ा जाता है। इसके बजाय, श्वसन एक अपचयी प्रक्रिया है जिसमें भोजन या संग्रहीत ऊर्जा का उपयोग और ऑक्सीजन का अवशोषण शामिल है।

6- ऊर्जा

श्वसन प्रक्रिया में ऊर्जा एटीपी के रूप में मुक्त होती है, जबकि प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा ग्लूकोज या रासायनिक ऊर्जा के रूप में संग्रहीत होती है। यह भी प्रकाश संश्लेषण और श्वसन के बीच का प्रमुख अंतर है।


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download