कार्बन डाइऑक्साइड क्या है? रासायनिक सूत्र, गुण, उपयोग

दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कार्बन डाइऑक्साइड क्या है? कार्बन डाई ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र क्या होता है (carbon dioxide ka rasayanik sutra kya hota hai)| इसके साथ ही साथ हम यह भी जानेंगे कि इसके भौतिक और रासायनिक गुण क्या क्या है, तथा इसके उपयोग क्या है|

कार्बन डाइऑक्साइड क्या है?

कार्बन डाइऑक्साइड एक कार्बन परमाणु (C) और दो ऑक्सीजन परमाणु (O) से बना एक अणु है। वायुमंडलीय तापमान और दबाव पर कार्बन डाइऑक्साइड एक रंगहीन और गंधहीन गैस है।

यह हवा से भारी होती है। यह पानी में घुलने पर कार्बोनिक एसिड बनाती है। कार्बोनिक एसिड का सूत्र H₂CO₃ होता है, और यह एक हल्का एसिड होता है।

लंबे समय तक गर्मी या आग के संपर्क में रहने पर, कार्बन डाइऑक्साइड का कंटेनर हिंसक रूप से फट सकता है और काफी नुकसानदायक हो सकता है।

इसका उपयोग भोजन को फ्रीज करने, रासायनिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने और आग बुझाने वाले रसायनों के रूप में किया जाता है।

जैसा कि अब हमने जान लिया कि Carbon dioxide kya hai, तो चलिए अब जानते हैं कि Carbon dioxide ka rasayanik sutra kya hota hai-

कार्बन डाइऑक्साइड का रासायनिक सूत्र क्या होता है?

कार्बन डाइऑक्साइड में कार्बन और ऑक्सीजन तत्व होते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड के एक अणु में कार्बन का एक परमाणु और ऑक्सीजन के 2 परमाणु होते हैं, इसलिए कार्बन डाइऑक्साइड का रासायनिक सूत्र CO2 होता है।

[ जानिए- एथेन का रासायनिक सूत्र क्या है? ]

कार्बन डाइऑक्साइड के भौतिक और रासायनिक गुण

मोलर द्रव्यमान

44.009 ग्राम / मोल

ज्वलनशीलता

गैर ज्वलनशील

घुलनशीलता

पानी में घुलनशीलत

गलनांक

-55.6°C 

क्वथनांक

-78.5°C.

**कार्बन डाइऑक्साइड रासायनिक रूप से गैर-प्रतिक्रियाशील पदार्थों के समूह से संबंधित है, जैसे कि आर्गन, हीलियम, क्रिप्टन, नियॉन आदि।

कार्बन डाइऑक्साइड की अभिक्रियाशीलता

आमतौर पर कार्बन डाइऑक्साइड एक गैर प्रतिक्रियाशील पदार्थ है, अर्थात यह अन्य तत्वों से अभिक्रिया नहीं करती है| परंतु कुछ परिस्थितियों में और उत्प्रेरक ओं की उपस्थिति में यह अन्य तत्वों के साथ प्रतिक्रिया करती है|

 कार्बन डाइऑक्साइड मैग्नीशियम, सोडियम, ज़र्कोनियम, टाइटेनियम, एलुमिनियम जैसे तत्वों के साथ ज्वलनशीलता और विस्फोटक के रूप में दर्शाई जा सकती है|

ईथर में एलुमिनियम हाइड्राइड के घोल को कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति में गर्म करने पर यह एक विस्फोटक का रूप ले सकती है।

कार्बन डाइऑक्साइड से बड़े इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज बनाए जा सकते हैं, जो विस्फोट की शुरुआत करते हैं।

जब बहुत ठंडे पानी में तरल या ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को मिलाया जाता है, तो इसके बाद एक जोरदार उबाल आ सकता है, जिसके तापमान में बहुत अंतर होता है और इसका वाष्पीकरण बहुत तेजी से होता है|

अभी तक हमने जाना कि कार्बन डाइऑक्साइड का रासायनिक सूत्र  क्या होता है, और इसके साथ ही साथ हमने यह भी जाना कि इसके भौतिक और रासायनिक गुण क्या-क्या होते हैं| चलिए अब इसके प्रभाव और उपयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं| 

कार्बन डाइऑक्साइड के प्रभाव

हालांकि आमतौर पर कार्बन डाइऑक्साइड के शरीर पर कोई खास प्रभाव नहीं होते हैं, परंतु यह इसकी मात्रा पर निर्भर करता है| कार्बन डाइऑक्साइड के 5% से कम किया उसके बराबर सांद्रता में लंबे समय तक सांस लेने से सर दर्द की संभावनाएं बढ़ जाती है|

5% से ऊपर की सांद्रता में ज्यादा देर रहने से बेहोशी आ सकती है और अधिक होने पर मृत्यु हो सकती है|

तरल या ठंडी कार्बन डाइऑक्साइड के संपर्क में आने पर त्वचा और आंखों में जलन हो सकती है|

कार्बन डाइऑक्साइड के उपयोग-

कार्बन डाइऑक्साइड के उपयोग कई प्रकार के हो सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-

  • गैसीय कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग महत्वपूर्ण रासायनिक को बनाने में किया जाता है|
  • कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग यूरिया और मेथेनॉल बनाने के लिए किया जाता है|
  • कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग कच्चे तेल को निकालने में भी किया जाता है|
  • दुनिया भर में कार्बन डाइऑक्साइड बहुत ही विशाल मात्रा में उत्पन्न होती है| कुछ कार्बन डाइऑक्साइड को ठोस या तरल रूप में संग्रहीत कर लिया जाता है बाकी की कार्बन डाइऑक्साइड वातावरण में विलुप्त हो जाती है।

ठोस कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग

ठोस कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग  भोजन को संग्रहित करने के लिए किया जाता है| इसके अतिरिक्त इसका उपयोग आइसक्रीम बनाने के उद्योगों में भी किया जाता है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कुछ प्रयोगों ने कार्बन डाइऑक्साइड को द्रवी भूत करना संभव बना दिया जिससे इसके उपयोग दुनिया भर में कई गुना बढ़ गए|

तरल कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग

तरल यादव कार्बन डाइऑक्साइड के कई  सारे अनुप्रयोग हैं| जैसे कि इसका प्रयोग पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है, इसके साथ ही साथ इसका प्रयोग परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किया जाता है| 

शीतलक के रूप में भी कहीं-कहीं कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है। कार्बन डाइऑक्साइड, जिसका रासायनिक सूत्र CO2 होता है, का प्रयोग कोयला की खदानों में भी किया जाता है|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download