कॉपर सल्फेट क्या है? रासायनिक सूत्र, गुण, संरचना, उपयोग

कॉपर सल्फेट क्या है? | Copper sulphate kya hota hai

कॉपर सल्फेट एक अकार्बनिक यौगिक है। यह आमतौर पर भूरे-सफेद या नीले रंग में होता है। इसमें जहरीले गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया, शैवाल और पौधों को मार सकते हैं। कॉपर सल्फेट एक प्रमुख रासायनिक पदार्थ है, जिसका उपयोग जंग के परीक्षण और पुष्टिकरण करने के लिए किया जाता है।

यह बहुत प्राचीन समय से मनुष्यों और जानवरों के घावों को सही करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उपयोग पौधों को फंगस से बचाने के लिए भी किया जाता है। वैसे तो कॉपर सल्फेट के कई उपयोग हैं, परन्तु इसके अधिक उपयोग से मनुष्यों, जानवरों और पौधों के लिए विषाक्त हो सकती है, अतः इसके कई उपयोग बंद कर दिए गए हैं।

[ यह भी जानिए- बेंजीन क्या है? ]

कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र | Copper Sulfate ka rasayanik sutra

कॉपर सल्फेट एक अकार्बनिक यौगिक है जिसमें कॉपर (Cu), सल्फर (S) और ऑक्सीजन (O) तत्व विद्यमान होते हैं। कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र CuSO4 है। यहाँ कॉपर की ऑक्सीकरण अवस्था +2, सल्फर की +6, और ऑक्सीजन की -2 है। इसका उपयोग कई रासायनिक प्रतिक्रियाओं में उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।

यह एक सफेद ठोस पदार्थ होता है, जो वातावरण की नमी के संपर्क में आने पर अपने नीले पेंटाहाइड्रेट (रासायनिक सूत्र CuSO4 • 5H2O ) में परिवर्तित हो जाता है।

[ यह भी जानिए- पोटेशियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र क्या होता है? ]

कॉपर सल्फेट की संरचना

कॉपर सल्फेट, कॉपर आयन (Cu2+) और सल्फेट आयन (SO42-) से मिलकर बना होता है। इसकी संरचना को हम नीचे के चित्र से समझ सकते हैं-

copper-sulfate-ka-sutra

[ पढ़िए- कैल्शियम कार्बोनेट का सूत्र क्या होता है? ]

कॉपर सल्फेट के गुण

अन्य नाम

निर्जल कॉपर सल्फेट, कॉपर (II) सल्फेट,  क्यूप्रिक सल्फेट

रासायनिक सूत्र (Copper Sulphate ka sutra)

CuSO4

आणविक भार (molecular weight)

159.61 ग्राम / मोल।

भौतिक अवस्था

क्रिस्टल के रूप में सफेद या हरा-सफेद ठोस।

गलनांक

560 डिग्री सेल्सियस।

घनत्व

3.60 ग्राम/सेमी3

घुलनशीलता

पानी में घुलनशील, इथेनॉल में अघुलनशील।।

[ पढ़िए- ब्लीचिंग पाउडर के गुण ]

कॉपर सल्फेट बनाने की विधि-

1- पेंटाहाइड्रेट यौगिक के निर्जलीकरण से निर्जल कॉपर सल्फेट प्राप्त किया जा सकता है| पेंटाहाइड्रेट यौगिक का रंग नीला होता है, निर्जलीकरण के बाद यह पानी को खो देता है, और सफेद निर्जल कॉपर सल्फेट (सूत्र- CuSO 4) प्राप्त होता है। इसका रासायनिक समीकरण निम्नलिखित है-

CuSO4 • 5H2O + ऊष्मा → CuSO4 + 5 H2O

2- सल्फ्यूरिक एसिड और कॉपर की प्रतिक्रिया से भी कॉपर सलफेट को प्राप्त किया जाता है, इस विधि में बिजली की आवश्यकता होती है। इसका रासायनिक समीकरण निम्नलिखित है-

Cu + 2 H2SO4 = CuSO4 + SO2 + 2 H2O

[ यह भी जानिए- बेकिंग सोडा को बनाने की विधि ]

कॉपर सल्फेट के उपयोग

  • कॉपर सल्फेट का उपयोग कृषि में किया जाता है।
  • कॉपर सल्फेट का उपयोग उर्वरकों के उद्योग में किया जाता है।
  • इसका उपयोग कपड़ा, चमड़ा, लकड़ी, बैटरी, स्याही, पेट्रोलियम, पेंट और धातु और अधातु को बनाने के उद्योगों में किया जाता है।
  • कॉपर सल्फेट युक्त कुछ उत्पादों का उपयोग जैविक कृषि में किया जा सकता है।
  • इसका उपयोग पशुओं के पोषक पदार्थों के रूप में भी किया जाता है।
  • यह रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं में पाया जाने वाला एक प्रमुख यौगिक है। जिसका उपयोग प्रयोगशाला में परीक्षण और विश्लेषण के लिए किया जाता है।

[ पढ़िए- धातु और अधातु में अंतर ]

#Copper Sulfate ka rasayanik sutra #Copper Sulfate ka sutra


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download