कैल्शियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र क्या होता है?

कैल्शियम कार्बोनेट क्या है?

कैल्शियम कार्बोनेट एक रासायनिक यौगिक है, जिसका अर्थ है कि यह एक से अधिक रासायनिक तत्वों का मिश्रण है। इसमें कैल्शियम, कार्बन और ऑक्सीजन होता है। यह स्वाभाविक रूप से, अक्सर चट्टानों में प्राप्त होता है, लेकिन इसके साथ ही साथ यह कई समुद्री जानवरों (जैसे घोंघे) में भी पाया जाता है।

कैल्शियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र | Calcium Carbonate ka Sutra

कैल्शियम कार्बोनेट एक अकार्बनिक यौगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र CaCO3 होता है। इसका उपयोग मूर्तियों के निर्माण में किया जाता है। कैल्शियम कार्बोनेट, औद्योगिक रूप से खनिजों के निष्कर्षण और पिसाई से प्राप्त किया जाता है। इसको प्राप्त करने के लिए मुख्य रूप से संगमरमर का उपयोग किया जाता है।

इसको प्राप्त करने के लिए एक अन्य प्रक्रिया है, जिसमें कैल्शियम ऑक्साइड का उपयोग किया जाता है। पहले कैल्शियम ऑक्साइड, कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड में परिवर्तित की जाती है और फिर इसमें कार्बन डाइऑक्साइड जोड़कर कैल्शियम कार्बोनेट को प्राप्त किया जाता है। इस प्रकार विभिन्न आकारों के क्रिस्टल प्राप्त होते हैं।

अंडे के छिलके और सीप के छिलके में भी यह मौजूद होता है, और इनका उपयोग छोटे पैमाने पर CaCO3 के औद्योगिक उत्पादन के लिए भी किया जा सकता है।

चूना पत्थर में मौजूद कैल्शियम कार्बोनेट पानी में कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा घुल जाता है, जिससे कैल्शियम बाइकार्बोनेट बनता है।

[ यह भी जानिए- सोडियम बाइकार्बोनेट का सूत्र क्या होता है? ]

कैल्शियम कार्बोनेट के गुण

रासायनिक सूत्र

CaCO3

आणविक भार (molecular weight)

100.086 ग्राम / मोल।

गंध

यह गंधहीन होता है।

Ph 

8 से 9

स्वाद

चाक जैसा, स्वादहीन।

घनत्व

2.7 से 2.95 ग्राम/सेमी3

अपघटन

लगभग 825 डिग्री सेल्सियस पर यह कैल्शियम ऑक्साइड (चूना) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2 ) में विघटित हो जाता है।

घुलनशीलता

पानी और ऐल्कोहॉल में अघुलनशील। यह तनु एसिटिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड में तेजी से घुल जाता है।

कैल्शियम कार्बोनेट की संरचना

कैल्शियम कार्बोनेट का सूत्र, CaCO3 , इंगित करता है कि इसमें Ca2+ से CO32- आयनों का अनुपात 1:1 है| अर्थात् , प्रत्येक Ca2+ के लिए एक समकक्ष Co32- उपस्थित है, जो एक दूसरे से मिलकर आयनिक बंध (ionic bond or electrovalent bond) बना रहे हैं।

calcium carbonate ki sanrachna

उपरोक्त चित्र CaCO3 की संरचना को दर्शाता है। इसमें हरे गोले Ca2+ धनायनों के हैं , और लाल और काले गोले Co32- आयनों के हैं । यह संरचना कई परतों से बनी होती है: एक कैल्शियम की, और दूसरी कार्बोनेट की| इसका अर्थ है कि यह एक कॉम्पैक्ट हेक्सागोनल संरचना में क्रिस्टलीकृत हो जाता है, अर्थात कैल्शियम कार्बोनेट की संरचना कॉम्पैक्ट हेक्सागोनल होती है।

[ यह भी जानिए- कैल्शियम सल्फेट का सूत्र क्या होता है? ]

कैल्शियम कार्बोनेट के उपयोग

उद्योगों में कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग-

  • कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग रबर के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग निर्माण उद्योग में सीमेंट में एक घटक के रूप में किया जाता है।
  • इसका उपयोग चूने के लिए कच्चे माल के रूप में किया जाता है।
  • कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग लोहे के शुद्धिकरण में किया जाता है।
  • यह धातु में मौजूद सल्फर डाइऑक्साइड को हटाता है।
  • इसका उपयोग चीनी के शुद्धिकरण में किया जाता है।
  • कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग कांच को बनाने के उद्योगों में किया जाता है।
  • इसका उपयोग पीवीसी (PVC) जैसे प्लास्टिक में भराव सामग्री के रूप में भी किया जाता है। इसके अलावा, यह प्लास्टिक को मजबूत बनाता है।
  • कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग पेंट की कवरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

डॉक्टरों द्वारा कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग

  • इसका उपयोग गैस्ट्रिक हाइपरएसिडिटी से निपटने और अपच को दूर करने के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग कैल्शियम की खुराक के रूप में किया जाता है। 
  • इसका उपयोग ऑस्टियोपोरोसिस के उपचार और रोकथाम में किया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डी का एक रोग है जिससे फ़्रैक्चर का ख़तरा बढ़ जाता है।
  • यह उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं में रक्तचाप में कमी पैदा करता है। 

कैल्शियम कार्बोनेट के अन्य उपयोग

  • पहले इसको ब्लैकबोर्ड चाक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
  • कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग कृषि में उर्वरक के रूप में और मिट्टी में अम्लता को कम करने के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग खाद्य पदार्थ के लिए परिरक्षक (preservative) और फर्मिंग एजेंट के रूप में किया जाता है।
  • इसके अलावा, यह टूथपेस्ट में भी प्रयोग किया जाता है, और यह धुलाई के पाउडर में एक अपघर्षक के रूप में उपयोग में लाया जाता है।

[ यह भी जानिए- फिटकरी का रासायनिक सूत्र क्या होता है? ]


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download