धातु और अधातु में अंतर Dhatu aur Adhatu me Antar

हमारे आस-पास के अधिकांश तत्व या तो धातु या अधातु हैं। इसलिए, यह जानना महत्वपूर्ण है कि कोई विशेष तत्व धातु या अधातु है या नहीं। तत्वों को उनके गुणों के आधार पर हम उन्हें धातु या अधातु में विभाजित कर सकते हैं| धातु और अधातु के गुणों में प्रायः बहुत अंतर होता है|

Metals in Hindi-

धातु क्या है?
हमारे आसपास विद्यमान अधिकतर तत्व धातु हैं जिसमें क्षारीय धातु, क्षारीय मृदा धातु, संक्रमण धातु एक्टिनाइड (actinides) और लैंथेनाइड (lanthanides) शामिल हैं|

धातुओं के भौतिक गुण-

  • धात प्रायः चमकदार होती हैं|
  • धातु  बिजली और ऊष्मा के अच्छे संचालक होते हैं|
  • धातुओं में प्रायः उच्च घनत्व पाया जाता है|
  • धातुएं प्रायः कठोर होती हैं, प्रत्येक धातु की कठोरता अलग-अलग होती है|
  • धातुओं का गलनांक बहुत उच्च होता है|
  • धातुओं की प्रकृति लचीली होती है|
  • लचीला होने के कारण धातुओं को तारों के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है|
  • पारे को छोड़कर सभी धातुएं कमरे के तापमान पर ठोस रूप में पाई जाती हैं|

धातुओं के रासायनिक गुण-

सामान्य रासायनिक अभिक्रियाओं में धातु अपने परमाणु में से एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉनों का त्याग करती है|

dhatu-aur-adhatu-me-antar

Non-Metals in Hindi-

अधातु क्या होती है?

अधातुओं के गुण धातुओं से विपरीत होते हैं| वे तत्व जो उष्मा तथा विद्युत का चालन नहीं करते हैं अधातु कहलाते हैं| अधातुएं इलेक्ट्रान ग्रहण करके ऋणायन बनाती हैं अर्थात अधातुओं में विद्युत ऋणात्मकता होती है|

अधातुओं के भौतिक गुण-

  • अधातुएं बिजली और  उष्मा के कुचालक होते हैं|
  • अधातुओं में लचीलापन नहीं होता है|
  • अधातुएं भंगुर ठोस होती हैं, अतः यह आसानी से टूट जाती हैं|
  • अधातुएं कमरे के तापमान पर ठोस, तरल और गैस तीनों अवस्थाओं में पाई जाती हैं|
  • अधातुएं प्रायः पारदर्शी होती है|

धातु और अधातु में अंतर-

धातु और अधातु केअंतर को हम प्रायः दो वर्गों में विभाजित कर सकते हैं-

  1. उन के भौतिक गुणों में अंतर के आधार पर|
  2. उनके रासायनिक गुणों के अंतर के आधार पर|

धातु और अधातु में अंतर को हम निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर जान सकते हैं-

धातु तथा अधातु के भौतिक गुणों में अंतर-

धातु अधातु
धातुओं में एक विशेष प्रकार की चमक होती है| आयोडीन तथा ग्रेफाइट के अतिरिक्त किसी भी  अधातु में चमक नहीं होती है|
धातुओं के गलनांक तथा क्वथनांक अधिक होते हैं| धातुओं के गलनांक तथा क्वथनांक प्रायः कम होते हैं|
कमरे के तापमान पर सभी धातुएं ठोस होती हैं| मरकरी एक अपवाद है| कमरे के तापमान पर सभी अधातुएं ठोस या गैस अवस्था में पाई जाती है| ब्रोमीन द्रव अवस्था में पाई जाती है|
धातुएं ऊष्मा तथा विद्युत की सुचालक होती है| अधातुएं उष्मा तथा विद्युत की कुचालक होती है| केवल ग्रेफाइट में चालकता पाई जाती है|

 

धातु तथा अधातु के रासायनिक गुणों में अंतर-

धातु अधातु
धातुएं  प्रायः इलेक्ट्रॉनों को त्यागकर धन विद्युति लक्षण दर्शाती हैं| अधातुएं  इलेक्ट्रानों को ग्रहण करके ऋण आयन  बनाती हैं|
कुछ धातुएं अम्ल से क्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं| अधातुएं अम्लों से क्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न नहीं करती है|

Metals and non-metals GK Questions in Hindi-

  • वह कौन सी धातु है जो जल पर तैरती है?  सोडियम
  • प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाने वाली धातु का नाम क्या है?  चांदी
  • वह कौन सी धातु है जो ठोस अवस्था में नहीं पाई जाती है?  पारा ( मरकरी)
  • एंटीमनी क्या है? एंटीमनी उपधातु है|
  • बिजली की सबसे अच्छी सुचालक कौन सी धातु है?  चांदी
  • सबसे कठोर धातु का नाम क्या है?  प्लेटिनम
  • सफेद स्वर्ण किस धातु को कहा जाता है?  प्लेटिनम
  • वह कौन सी धातु है जो अचालक की भांति ट्रांजिस्टर के रूप में प्रयुक्त होती है?  जर्मेनियम
  • प्रकृति के सबसे कठोर पदार्थ का नाम क्या है?  हीरा
  • कार्बन के दो अपरूप के नाम क्या है? हीरा और ग्रेफाइट
  • हिमोग्लोबिन में कौन सी धातु उपस्थित होती है?  लोहा
  • संचायक बैटरी में किस धातु का उपयोग किया जाता है?  सीसा
  • एडम उत्प्रेरक के नाम से किस धातु को जाना जाता है? प्लैटिनम
  • एलुमिनियम के मुख्य अयस्क का नाम क्या है? बॉक्साइट
  • समुद्र में  कौन सी धातु सबसे ज्यादा पाई जाती है?  सोडियम
  • वह कौन सी धातु है जो जल के साथ क्रिया करके ऑक्सीजन देती है? कैडमियम
  • पीतल में कौन-कौन सी धातु होती है?  तांबा और जस्ता
  • जब धातु एसिड के साथ प्रतिक्रिया करती है तो कौन सी गैस का उत्पादन होता है? हाइड्रोजन
  • हवा के संपर्क में आने पर कौन सी धातु/अधातु आग पकड़ती है? फास्फोरस

Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download