कैबिनेट मिशन क्या है? Cabinet Mission History in Hindi

कैबिनेट मिशन Cabinet Mission History in Hindi-

UK सरकार के प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने कैबिनेट मिशन को 1946 में गठित किया था, इस मिशन का मुख्य उद्देश्य यह था कि भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के शासन को कैसे स्थानांतरित किया जाए| कैबिनेट मिशन (Cabinet Mission) का प्रमुख उद्देश्य भारत के राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करना था और उनके सुझावों को जानना था|

कैबिनेट मिशन के सदस्य कौन कौन थे?

कैबिनेट मिशन में तीन सदस्य थे-

  • लॉर्ड पेथिक-लॉरेंस (Lord Pethick-Lawrence)
  • सर स्टाफर्ड क्रिप्स (Sir Stafford Cripps)
  • ए वी अलेक्जेंडर (A V Alexander)

नोट- लॉर्ड वेवेल कैबिनेट मिशन के सदस्य नहीं थे परंतु वह इस प्लान में शामिल थे|

Cabinet Mission ka adhyaksh kaun tha?

कैबिनेट मिशन का अध्यक्ष कौन था? कैबिनेट मिशन में 3 सदस्य थे परंतु इस मिशन का अध्यक्ष लॉर्ड पेथिक लॉरेंस थे|

कैबिनेट मिशन का उद्देश्य क्या था?

कैबिनेट मिशन के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है-

  • कैबिनेट मिशन का प्रमुख उद्देश्य यह था कि वह भारत के संविधान के निर्माण के लिए भारत के राजनेताओं की सहमति प्राप्त कर सकें|
  • भारत के संविधान के निर्माण के लिए एक संविधान सभा का निर्माण कर सकें|
  • भारत के प्रमुख दलों का समर्थन प्राप्त करके एक कार्यकारी परिषद का निर्माण कर सकें|

Cabinet Mission History Important Questions in Hindi-

प्रश्न- कैबिनेट मिशन दिल्ली कब आया था?
उत्तर- कैबिनेट मिशन 2 अप्रैल 1946 को दिल्ली आया था|

प्रश्न- द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत 1946 में कौन सा मिशन भारत में आया था|
उत्तर- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कैबिनेट मिशन (Cabinet Mission) 1946 में भारत आया था|

प्रश्न- भारत के लिए त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था का प्रस्ताव किस मिशन में किया गया था?
उत्तर- कैबिनेट मिशन में भारत के लिए त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था का प्रस्ताव किया गया था|

प्रश्न- भारत के इतिहास का कौन सा नेता कैबिनेट मिशन योजना का पूरी तरह से पक्षधर था?
उत्तर- महात्मा गांधी|

प्रश्न- किस कांग्रेस अध्यक्ष ने क्रिप्स मिशन व लॉर्ड वेवेल दोनों से वार्ताएं की थी?
उत्तर- मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 1942 में क्रिप्स मिशन तथा 1945 में लॉर्ड वेवेल से वार्ता की थी|

प्रश्न- जब कैबिनेट मिशन भारत आया था तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर- कैबिनेट मिशन के भारत आगमन के समय मौलाना अबुल कलाम आजाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download