बांग्लादेश की राजधानी

बांग्लादेश को हम आधिकारिक तौर पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश (People’s Republic of Bangladesh) के नाम से भी जानते हैं| यह देश दक्षिण एशिया में स्थित है। बांग्लादेश की सीमायें भारत और म्यांमार (बर्मा) के साथ लगी हुई हैं जबकि नेपालभूटान और चीन बांग्लादेश के पास स्थित हैं, लेकिन इन देशों की सीमायें इस देश के साथ आपस में नहीं जुड़ती हैं|

अगर यह प्रश्न आपसे पूंछा जाये कि

Bangladesh ki rajdhani ka naam kya hai?

तो इसका सही उत्तर है कि बांग्लादेश कि राजधानी का नाम ढाका (Dhaka) है| Dhaka is the capital of Bangladesh. ढाका शहर बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर है और बंगाल के डेल्टा के पास में स्थित है|

जनसँख्या घनत्व के हिसाब से ढाका शहर का स्थान पूरे विश्व में चौथा है| ढाका शहर अपने रोचक इतिहास, यहाँ पर उपस्थित मस्जिदों और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के कारण दुनिया भर में जाना जाता है।

इस शहर में करीब 85 लाख लोग रहती हैं और इसका क्षेत्रफल लगभग 1353 वर्ग किलोमीटर का है। यह शहर बांग्लादेश औद्योगिक, वाणिज्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र है तथा यह बांग्लादेश के मध्य में स्थित है | यह गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों के महान डेल्टा क्षेत्र में स्थित है।

ढाका विश्व के देशों में अग्रणी चावल और जूट के उत्पादक देशों में से एक है| यहां के प्राकृतिक कच्चे जूट, जूट का कपड़ा उद्योग, मलमल और कपास उद्योग विश्व प्रसिद्ध हैं| ढाका बांग्लादेश का सांस्कृतिक केंद्र है, और यहाँ का राष्ट्रीय संग्रहालय देश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक इतिहास का महान परिचय प्रदान करता है।

इस शहर का इतिहास कई सदियों पहले देखा जा सकता है लेकिन 17 वीं शताब्दी में (1608 और 1704 के बीच में) मुगल वंश ने जब इसे राजधानी बनाया| तब यह शहर अपने चरमोत्कर्ष पर था| 1971 में आजादी के युद्ध के दौरान ढाका को काफी नुकसान हुआ, लेकिन अंततः बांग्लादेश की राजधानी के रूप में यह शहर उभरा और विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ रहा है|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download