पूरे विश्व में कुल कितने देश हैं?

विद्यार्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक प्रश्न है, “दुनिया में कुल कितने देश हैं? (How many countries are there in the world? )

तो चलिए जानते हैं कि Vishwa me kul kitne desh hai?

दोस्तों विश्व में कुल कितने देश हैं इसका कोई आसान जवाब नहीं है लेकिन संयुक्त राष्ट्र (जो कि सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय संगठन है) से हमें दुनिया के देशों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकती है|
दोस्तों इस समय विश्व में कुल 195 देश हैं| 

वर्तमान में 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। जिसमें ताइवान और वेटिकन सिटी को सम्मिलित नहीं किया गया है| सन 1971 में, संयुक्त राष्ट्र ने ताइवान को इस श्रेणी से हटा दिया और इसे पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ रखा| इसके अतिरिक्त कोसोवो भी संयुक्त राष्ट्र का सदस्य अभी तक नहीं बना है| संयुक्त राष्ट्र की सदस्य्ता प्राप्त करके स्विटजरलैंड (2002), मोंटेनेग्रो (2006), और दक्षिण सूडान सबसे नवीनतम संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं|

दुनिया के सबसे नए देश में दक्षिण सूडान का नाम है, जिसने 9 जुलाई, 2011 को सूडान से स्वतंत्रता हासिल की थी और एक स्वतन्त्र राष्ट्र बना था| इससे पहले, सबसे नया देश कोसोवो था, जिसने फरवरी 2008 में सर्बिया से स्वतंत्रता प्राप्त की थी| जून 2006 में सर्बिया से अलग होने के बाद मोंटेनेग्रो एक स्वतन्त्र देश बना था|

क्या दुनिया में 206 देश हैं?

बहुत से लोग जब ओलिंपिक खेल को देखते हैं तो उन्हें लगता है की दुनिया में कुल 206 देश हैं| अगर आपको भी लगता है की विश्व में 206 देश हैं तो हम आपको बता दें कि ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए आवेदकों को स्वतंत्र देशों की आवश्यकता नहीं होती है। आंशिक आत्म-सरकार (partial self-government) के साथ आश्रित क्षेत्रों (Dependent territories) को कभी-कभी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा अनुमोदित किया जाता है|

आइये आपको बताते हैं कि कैसे ओलिंपिक में भाग लेने वाले राष्ट्रों कि संख्या 206 हो जाती है-

  • ओलंपिक राष्ट्र जो संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश हैं: 193
  • ओलंपिक राष्ट्र जो निर्भर क्षेत्र (Olympic Nations that are Dependent Territories) हैं: 10
  • ओलंपिक राष्ट्र जो आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त देश (Partially-recognized States) हैं: 2
  • ओलंपिक राष्ट्र जो संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक राज्य (UN Observer States) हैं: 1
  • इस तरह से ओलिंपिक में कुल देशों कि संख्या 206 हो जाती है|

उदाहरण के लिए बरमूडा ओलिंपिक खेलों में भाग लेता है पर वह कोई देश नहीं है, वह ब्रिटिश ओवरसीज क्षेत्र (British Overseas Territory) है|

देश एक ऐसा शब्द है जिसकी कई परिभाषाएं हैं अतः देश की कुल संख्यां के मुद्दे पर कोई आम सहमति नहीं है, क्योंकि अभी भी “देश” की कोई सार्वभौमिक सहमत परिभाषा नहीं है और कोई भी एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय संगठन नहीं है, जो सही ढंग से इस सवाल का जवाब दे सकता है| परन्तु संयुक्त राष्ट्र से सम्बंधित देशो को देखते हुए हम यह कह सकते हैं की वर्तमान में पूरे विश्व में कुल 193 देश हैं|

Duniya me kul kitne desh hai aur unki visheshtayen kya hain?

 

विश्व के देशों की कुछ अलग अलग विशेषताएं-

यह दुनिया बहुत बड़ी है और प्रत्येक देश की अपनी अलग विशेषता, रीति रिवाजविशेष और व्यवहार हैं। दुनिया के हर देश में कुछ ना कुछ ऐसी विशेषताएं हैं जो उन्हें दूसरे देशों से अलग बनाती हैं| दुनिया के देशों की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित है-

  • अफ्रीका के 41% बच्चे  जिनकी उम्र 5 से 14 वर्ष के बीच है वह बाल श्रम में लगे हुए हैं|
  • नाइजीरिया में जुड़वां बच्चों की जन्म दर उच्चतम है|
  • फ्रांस में, आप एक मृत व्यक्ति से शादी कर सकते हैं|
  • यदि आपके हाथ में $10 है और आप के ऊपर कोई कर्ज नहीं है, तो आप अमेरिका के 25% व्यक्तियों से से अधिक अमीर हैं।
  • डेनमार्क में, नागरिकों को 7,000 सरकारी नामों की सूची में से बच्चे के नाम का चयन करना  होता है|
  • सऊदी अरब नदी के बिना दुनिया का सबसे बड़ा देश है|
  • यू.एस. की कोई आधिकारिक भाषा नहीं है
  • इथियोपिया के लोग एक कैलेंडर का अनुसरण करता है जो कि शेष दुनिया  से सात साल पीछे है|
  • सिंगापुर में च्विंग गम बेचना, आयात करना तथा उसे खाकर थूकना अवैध है|

Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download