नेपाल की राजधानी

Nepal ki rajdhani ka naam kya hai

नेपाल दक्षिण एशिया में स्थित एक देश है जोकि हिमालय के पास स्थित है| नेपाल में 7 राज्य और 75 जिले हैं| नेपाल देश की सीमायें भारत देश से भी लगती हैं और नेपाल की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 64 लाख है| आइये जानते हैं कि Nepal ki rajdhani ka naam क्या है?

नेपाल की राजधानी का नाम काठमांडू है| काठमांडू हिमालय पहाड़ी क्षेत्र में बसा हुआ सबसे बड़ा महानगर है और यह नेपाल का भी सबसे बड़ा महानगर है| नेपाल की राजधानी काठमांडू के शहरी क्षेत्रों की आबादी लगभग 14 लाख है तथा शहर से सटे हुए इलाकों में लगभग 60 लाख लोग निवास करते हैं| 

काठमांडू शहर की स्थापना 723 में राजा गुनामादेव ने की थी। यह शहर 12 वीं से 17 वीं सदी तक मल्ला राजवंश के अधीन था और उसके उपरांत 1768 में गोरखा साम्राज्य ने इस शहर का सञ्चालन किया था| काठमांडू विविधताओं से भरा हुआ एक ऐतिहासिक शहर है जिसमें लुभावनी वास्तुकला, सदियों पुराने हिंदू और बौद्ध धार्मिक स्थलों का समायोजन है| आधुनिक समय में काठमांडू में कई रेस्तरां (Restaurants) शामिल हैं जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं|

काठमांडू एक ऐसा शहर है जहां अधिकांश शासकों ने अपना शासन कार्य किया था। यहां मौजूद स्मारकों और सभ्यताओं से हमें इस शहर के इतिहास के बारे में पता चलता है| नेपाल की राजधानी काठमांडू बनाये जाने का मुख्य कारण यह है कि अतीत में शासकों को काठमांडू पर हमला करने में बहुत मुश्किल होती थी, क्यूंकि यह शहर बहुत ही ऊँचाई पर स्थित है तथा यह नेपाल के मध्य में स्थित है|

आधुनिक समय में काठमांडू व्यापार, शिक्षा और यहां तक कि पर्यटन का भी मुख्य केंद्र है अतः हम काठमांडू को सही तौर पर नेपाल की राजधानी कह सकते हैं|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download