Uttar Pradesh ka purana naam kya tha
Category : GK in Hindi- Samanya Gyan
उत्तर प्रदेश का इतिहास 4000 बरसों से भी पुराना है। उत्तर प्रदेश शब्द का वास्तविक अर्थ ‘उत्तरी प्रांत’ होता है और यह राज्य भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि आर्यों को उत्तर प्रदेश की मिट्टी से बेहतर मिट्टी कहीं नहीं मिली और वो यहीं बस गए। यहीं उन्हें गंगा नदी का पवित्र पानी भा गया| जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। सन 1950 से पहले उत्तर प्रदेश अस्तित्व में ही नहीं था, जनवरी 1950 में इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। उससे पहले उत्तर प्रदेश “युनाइटेड प्रॉविंस” के नाम से जाना जाता था।
उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या था?- उत्तर प्रदेश का पुराना नाम “यूनाइटेड प्रोविंस” था|
भारत के प्राचीन इतिहास में 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है जिसमें से कई महाजनपद जैसे कोशल, काशी, वत्स, चेदि, अवंती आदि उत्तर प्रदेश में ही स्थित थे| मुगल काल में, उत्तर प्रदेश में कई स्वतंत्र राज्य जैसे अवध, बुंदेलखंड आदि हुआ करते थे| ब्रिटिश काल में, इन राज्यों को एकजुट किया गया और संयुक्त किए गए राज्यों का नाम “संयुक्त प्रांत” रखा गया| स्वतंत्रता के बाद, जब भारत का संविधान लागू हुआ तब 1950 में संयुक्त प्रांत को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया|