Acid and Base in Hindi | अम्ल तथा क्षार
Category : Chemistry in Hindi
हेल्लो दोस्तों, इस आर्टिकल में आप अम्ल तथा क्षार से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे-
अम्ल क्या होते हैं?
Definition of Acid in Hindi–
अम्ल वे पदार्थ होते हैं जो जलीय विलियन में डाले जाने पर H+ देते हैं-
जैसे-
HCL → (H+) + (Cl–)
HNO3 → (H+) + (NO3–)
**Acid Meaning in Hindi- एसिड को हम हिंदी में अम्ल कहते हैं|
क्षार क्या होते हैं?
Definition of Base in Hindi-
क्षार वे पदार्थ होते हैं जो जलीय विलियन में डाले जाने पर OH– देते हैं|
जैसे-
NaOH → (Na+) + (OH–)
NH4OH → (NH4+) + (OH–)
**Base Meaning in Hindi- बेस को हम हिंदी में क्षार कहते हैं|
लवण क्या होते हैं?
Definition of Salts in Hindi-
जब किसी अम्ल की क्रिया क्षार से करवाते हैं तो जल के अतिरिक्त बनने वाले पदार्थ को हम लवण कहते हैं|
जैसे-
HCL +NaOH → NaCl + H2O
अम्ल एवं क्षार के गुण क्या क्या होते हैं?
Acid and Base properties in Hindi-
अम्ल Acid | क्षार Base |
अम्ल नीले लिटमस को लाल करता है| | क्षार लाल लिटमस को नीला करता है| |
अम्ल का स्वाद खट्टा होता है| | क्षार का स्वाद खारा होता है| |
अम्ल कार्बोनेट तथा हाइड्रोजन कार्बोनेट लवणों को अपघटित करके लवण तथा कार्बन डाइऑक्साइड देते हैं| | प्रबल क्षार गर्म करने पर पिघल जाते हैं| |
यह जलीय विलियन में चयनित होकर हाइड्रोजन आयन हाइड्रोनियम आयन (H3O+) देते हैं| | दुर्बल क्षार गर्म करने पर अपघटित हो जाते हैं| |
अम्ल हाइड्रोजन गैस मुक्त करते हैं| | क्षार धातुओं के ऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करके लवण तथा जल बनाते हैं| |
अम्ल धात्विक ऑक्साइड के साथ क्रिया करके लवण तथा जल देते हैं| | प्रबल क्षार का जल में पूर्ण आयनन हो जाता है| |
अम्ल अधिकांश धातुओं के साथ क्रिया करके लवण बनाते हैं| | दुर्बल क्षार जल में अल्प आयनित होते हैं| |
उदाहरण- Lemon (नींबु), curd (दही), tamarind (ईमली) इत्यादि। | उदाहरण- कॉस्टिक सोडा [sodium hydroxide], धोबिया सोडा [sodium carbonate], बुझा हुआ चूना (calcium hydroxide) इत्यादि। |