Namak ka Rasayanik Sutra in Hindi
नमक का रासायनिक सूत्र क्या होता है?
नमक सबसे प्रसिद्ध और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले रासायनिक पदार्थों में से एक है, नमक को “टेबल नमक” (Table Salt) भी कहा जाता है। नमक का रासायनिक सूत्र NaCl होता है|
नमक एक आयनिक यौगिक है, और यह सोडियम (Na+) और क्लोरीन (Cl-) तत्वों से बना है। नमक के घटक आयन Na+ और Cl- हैं। नमक में सोडियम और क्लोरीन के परमाणु बराबर मात्रा (1: 1 अनुपात) में मौजूद होते हैं| सॉलिड NaCl की संरचना क्रिस्टलीय होती है, जिसमें प्रत्येक सोडियम आयन एक ऑक्टाहेड्रल ज्यामिति में छह क्लोराइड आयनों से घिरा होता है। नमक का मोलर द्रव्यमान (Molar mass) 58.44 ग्राम/मोल होता है।
Sodium Chloride Important Point
- नमक का आण्विक सूत्र NaCl है।
- नमक का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड है।
- Namak ka Rasayanik Sutra kya hai? NaCl
- Namak ka Rasayanik Naam kya hai? Sodium Chloride
सोडियम क्लोराइड के भौतिक गुण:
- नमक एक सफेद क्रिस्टलीय ठोस है|
- इसका घनत्व 2.16 g/cm³ होता है|
- यह 801°C पर पिघलता है|
नमक के रासायनिक गुण:
- सोडियम क्लोराइड पानी में आसानी से घुलनशील है।
- यह एक स्थिर ठोस है।
नमक का उपयोग कहाँ होता है?
- सोडियम क्लोराइड सभी जीवों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है|
- नमक का उपयोग कई प्रकार के उद्योगों में किया जाता है|
- इसका उपयोग भोजन को संरक्षित करने में किया जाता है|
- नमक का उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
- इसका उपयोग आग बुझाने वाले यंत्रों में किया जाता है|
नमक कहाँ पाया जाता है?
नमक समुद्र और महासागर के पानी में मौजूद है, इसी की वजह से उनका पानी खारा होता है| लगभग 1-5% समुद्री जल सोडियम क्लोराइड से बना है। इसके अतिरिक्त कुछ नमक चट्टानों से भी प्राप्त होता है|
नमक कैसे बनाया जाता है?
मुख्य रूप से नमक समुद्र और महासागर के पानी के वाष्पीकरण के बाद प्राप्त किया जाता है| समुद्र के पानी में कई अन्य प्रकार के तत्व नमक के साथ मिले होते हैं, जिन्हे नमक से अलग करके सोडियम क्लोराइड प्राप्त किया जाता है|
Related Articales
Recently Posted
-
भगवान गौतम बुद्ध जीवन परिचय | Gautam Buddha in Hindi
December 15, 2022. -
कार्बन के अपररूप Allotropes of Carbon in Hindi
November 5, 2022. -
मिश्र धातु किसे कहते हैं? उपयोग, नाम, गुण Alloy in Hindi
July 27, 2022. -
गलनांक किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण Melting Point in Hindi
July 20, 2022. -
परिमाप किसे कहते हैं? Perimeter in Hindi
July 19, 2022.