उत्तर प्रदेश की मुख्य नदियाँ List of Rivers in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश (U.P.) में अनेक नदियाँ है और इन नदियों के उद्गम स्थान भी भिन्न-भिन्न है| इन नदियों के उद्गम स्थलों के आधार पर हम इन्हे तीन श्रेणी में विभाजित कर सकते हैं|
- हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियाँ
- गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियाँ
- दक्षिणी पठार से निकलने वाली नदियाँ
1. हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियाँ
हिमालय पर्वत से निकलने वाली उत्तर प्रदेश के प्रमुख नदियों में गंगा, यमुना, काली/ शारदा एवं गण्डक नदियाँ प्रमुख हैं। रामगंगा और राप्ती नदियाँ लघु हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं से निकलती है।
2. गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियाँ
गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियों में गोमती, रिहन्द, वरुणा, पाण्डो, ईसन आदि प्रमुख हैं। इन नदियों के उद्गम स्थल झीलें तथा अन्य दलदली क्षेत्र हैं।
3. दक्षिणी पठार से निकलने वाली नदियाँ
दक्षिणी के पठार से निकलने वाली नदियों में चम्बल, केन, बेतवा, सोन, कन्हार, रिहन्द आदि मुख्य हैं। ये नदियाँ दक्षिण के पठारी भाग से निकलती हैं और गंगा या यमुना में मिल जाती हैं।
उत्तर प्रदेश की नदियाँ, उद्गम स्थल, लंबाई-
नदियाँ | उद्गम स्थल | लंबाई किलोमीटर में |
गंगा नदी | उत्तराखंड | 2525 किलोमीटर |
यमुना नदी | उत्तराखंड | 1376 किलोमीटर |
घाघरा नदी | तिब्बत | 1080 किलोमीटर |
चंबल नदी | मध्य प्रदेश | 1050 किलोमीटर |
गोमती नदी | उत्तर प्रदेश | 900 किलोमीटर |
सोन नदी | मध्य प्रदेश | 780 किलोमीटर |
रामगंगा नदी | उत्तराखंड | 690 किलोमीटर |
राप्ती नदी | नेपाल | 640 किलोमीटर |
बेतवा नदी | मध्य प्रदेश | 590 किलोमीटर |
केन नदी | मध्य प्रदेश | 427 किलोमीटर |
शारदा नदी | उत्तराखंड | 350 किलोमीटर |
टोंस नदी | मध्य प्रदेश | 264 किलोमीटर |
Important facts about Rivers of Uttar Pradesh in Hindi-
- उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक लंबी नदी गंगा नदी है|
- हिमालय पर्वत से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, रामगंगा, घाघरा, काली/ शारदा, गंडक और राप्ती नदी है|
- उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों से निकलने वाली प्रमुख नदियों के नाम गोमती, वरुणा नदी, सई नदी और ईशन नदी है|
- दक्षिण के पठार से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों के नाम चंबल नदी, केन, बेतवा, सोन, टोंस नदी, कन्हार तथा रिहंद है|
- गंगा नदी, यमुना नदी एवं विलुप्तप्राय सरस्वती नदी का संगम इलाहाबाद में है|
- हरिद्वार से गंगा नदी मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती हैं और बिजनौर जनपद से गंगा नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है |
- कन्नौज के निकट गंगा नदी से रामगंगा नदी मिलती है|
- गंगा नदी के किनारे बसे हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगरों के नाम फर्रुखाबाद, कानपुर, कन्नौज, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, गढ़मुक्तेश्वर आदि है|
- कानपुर गंगा नदी के दाएं किनारे पर बसा हुआ है जबकि वाराणसी गंगा नदी के बाएं किनारे पर बसा हुआ है|
- यमुना नदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, औरैया, आगरा, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद आदि जिलों से होकर बहती है|
- चंबल नदी जमुना नदी से इटावा के पास में मिलती है|
- बेतवा नदी, यमुना नदी को हमीरपुर के निकट मिलती है|
- उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, वृंदावन, इटावा, हमीरपुर,, बटेश्वर, कौशांबी आदि नगर यमुना नदी के किनारे बसे हुए हैं|
- रामगंगा नदी उत्तर प्रदेश के कार्बेट नेशनल पार्क से होकर बहती हैं|
- शारदा नदी नेपाल एवं पीलीभीत की सीमा को निर्धारित करती है|
- शारदा एवं घाघरा नदी का संगम बहराम घाट के निकट होता है|
- घाघरा एवं राप्ती नदियों का संगम उत्तर प्रदेश के देवरिया में बरहज नामक स्थान पर होता है|
- बेतवा नदी उत्तर प्रदेश के औरैया, झांसी, जालौन एवं हमीरपुर जिलों से होकर बहती है|
- केन नदी एवं यमुना नदी का संगम भोजहा ( बांदा) के निकट होता है|
- सोन नदी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिलों से होकर बहती है|
- गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की फुलहर झील से होता है|
- गोमती नदी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, खीरी, लखनऊ, जौनपुर एवं सुल्तानपुर जिले से होकर प्रवाहित होती है|
- गोमती नदी गाजीपुर जिले में गंगा नदी से मिल जाती है|
- लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर नगर गोमती नदी के किनारे बसे हुए हैं|
- टोंस नदी एवं गंगा नदी का संगम सिरसा ( इलाहाबाद) में होता है|
- हिंडन नदी यमुना नदी की सहायक नदी है यह नदी सहारनपुर जिले से ऊपरी शिवालिक से निकलती है|
- कर्मनाशा नदी गंगा नदी की एक सहायक नदी है और यह नदी बिहार के कैमूर जिले में स्थित कैमूर श्रेणी से निकलती है|
- कर्मनाशा नदी चौसा के निकट गंगा नदी में मिल जाती है|
यह भी जानें भारत की प्रमुख नदियाँ
Related Articales
Recently Posted
-
भगवान गौतम बुद्ध जीवन परिचय | Gautam Buddha in Hindi
December 15, 2022. -
कार्बन के अपररूप Allotropes of Carbon in Hindi
November 5, 2022. -
मिश्र धातु किसे कहते हैं? उपयोग, नाम, गुण Alloy in Hindi
July 27, 2022. -
गलनांक किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण Melting Point in Hindi
July 20, 2022. -
परिमाप किसे कहते हैं? Perimeter in Hindi
July 19, 2022.