
भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है?
विश्व में जनसंख्या के हिसाब से भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है, इसीलिए यह देश कई अन्य देशों के लिए व्यापार का केंद्र भी है| वर्तमान समय में भारत में 50 से भी ज्यादा हवाई अड्डे हैं जोकि यात्री और कार्गो परिवहन में सक्रिय हैं। भारत में कई ऐसे हवाई अड्डे हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विमान का संचालन करते हैं|
दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट ऐसे एयरपोर्ट हैं जो भारत में किसी भी अन्य हवाई अड्डों से ज्यादा यात्रियों को विमान की सुविधा उपलब्ध कराते हैं|
क्या आप जानते हैं कि India ka sabse bada Airport kaun sa hai? भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport) है| इस हवाई अड्डे का कोड DEL है, और यह दिल्ली में स्थित है| इस हवाई अड्डे से सन 2016-17 में लगभग 5 करोड़ 75 लाख यात्रियों ने यात्रा कि थी|
जब इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल (टर्मिनल 3) पर परिचालन शुरू किया गया तो यह भारत और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा विमान केंद्र बन गया| वर्तमान में इस हवाई अड्डे क्षमता लगभग 35 लाख यात्रियों को संभालने की है।
टर्मिनल 3, 2010 में खोला गया था और यह टर्मिनल बहुत ही अत्याधुनिक होने के साथ साथ दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी यात्री टर्मिनल है। पिछले कुछ सालों में, भारत के हवाई अड्डों के विकास और नवीनीकरण परियोजनाओं में बहुत तेजी आई है और यही कारण है कि आज भारत के कई हवाई अड्डे दुनिया के सबसे अच्छे और बड़े हवाई अड्डों में से एक हैं|
भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डों कि सूची में दूसरा नाम Chhatrapati Shivaji International Airport का है, जिसका कोड BOM है| सन 2016-17 में लगभग 4 करोड़ 50 लाख यात्रिओं ने इस एयरपोर्ट से यात्रा कि थी|
Related Articales
Recently Posted
-
संतृप्त हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण, गुण
June 24, 2022. -
हाइड्रोकार्बन क्या है? प्रकार, उपयोग Hydrocarbon in Hindi
June 22, 2022. -
कमायचा वाद्य यंत्र क्या है? Kamaycha Vadya Yantra
June 22, 2022. -
What is Density? Definition, Units and Formulas
June 21, 2022. -
किरचॉफ का नियम क्या है? Kirchhoff's Law in Hindi
June 18, 2022.