Great Women of India in Hindi
Category : GK in Hindi- Samanya Gyan
किसी भी देश की प्रगति के लिए उस देश की आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण एवं जरूरी है| महिलाओ के योगदान एवं उनकी भागीदारी के बिना विश्व का कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता|भारत में कुछ समय पूर्व महिलाओं की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी परंतु धीरे-धीरे भारतीय महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्रों में भाग लिया और अपने आपको साबित किया और आज देश में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अपनी लगन, अपनी मेहनत से अपना और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया|
इरा सिंघल-
इरा सिंघल शारीरिक रूप से अक्षम है और उन्होंने कई विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सन 2014 में UPSC की परीक्षा में सामान्य वर्ग में टॉप करने वाली प्रथम महिला का खिताब प्राप्त किया|
किर्थिगा रेड्डी-
किर्थिगा रेड्डीका नाम शायद बहुत कम लोगों ने सुना हो| किर्थिगा रेड्डी एक भारतीय बिजनेस वुमेन है और इन्होंने फेसबुक को भारत में घर घर तक पहुचाया। क्रिथिगा रेड्डीफेसबुक इंडिया की हेड है साल 2011 के एक सर्वे में बताया गया कि क्रिथिगा दुनिया की 50 कामयाब महिलाओ में से एक है|
प्रवीना सोलोमन-
प्रवीना सोलोमन श्मशान संभालने वाली प्रथम महिला हैं और वह चेन्नई की सबसे पुरानी श्मशान वेलनकाडू का संचालन करती हैं|
मिताली राज-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज वनडे क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली दुनिया की प्रथम महिला क्रिकेटर है|
आयशा अजीज-
आयशा अजीज कश्मीर की सबसे युवा पायलट हैं| उन्होंने 16 वर्ष की अल्प आयु में ही विमान उड़ाने का स्टूडेंट लाइसेंस हासिल कर लिया था|
तन्वी शाह-
तन्वी शाह ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं| उन्हें यह अवार्ड “ जय हो” गाने के लिए मिला था|
बुला चौधरी-
बुला चौधरी दुनिया की इकलौती महिला है जिन्होंने पांचों महाद्वीपों में समुद्र पर बने चैनल पार किए हैं| उन्हें अपनी उपलब्धियों के लिए पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड प्राप्त हुआ है|
डॉ रुवेदा सलाम-
डॉ रुवेदा सलाम कश्मीर की प्रथम महिला IPS है| वह 2013 में अपने प्रथम प्रयास में IPS बनी थी|
अलीशा अब्दुल्लाह-
अलीशा अब्दुल्लाह भारत की प्रथम फॉर्मूला वन महिला रेसर हैं| उन्होंने अपना रेसिंग कैरियर मात्र 8 वर्ष की आयु में शुरू किया था|
हर्षिनी कान्हेकर-
हर्षिनी कान्हेकर देश की प्रथम महिला फायर इंजीनियर हैं|
सुरेखा यादव-
सुरेखा यादव देश की प्रथम महिला लोको पायलट हैं, और वह भारत के राज्य महाराष्ट्र से हैं|
चित्रा रामाकृष्णन-
चित्रा रामाकृष्णन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE) की पहली महिला MD वा CEO थी|
दीपा करमाकर-
दीपा करमाकर पहली भारतीय महिला है जो ओलंपिक के जिमनास्ट में पहुंची| उन्होंने 6 साल की उम्र से अभ्यास करना शुरू किया था|
अरुणिमा सिन्हा-
अरुणिमा सिन्हा ने एक पैर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी| सन 2011 में कुछ लुटेरों ने उन्हें ट्रेन से नीचे फेंक दिया था जिससे उनका एक पैर कट गया था|
दीपा मलिक-
दीपा मलिक भारत की पहली पैरा एथलीट हैं जिन्होंने पैरा ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता है| उन्हें पद्मश्री, राष्ट्रपति पुरस्कार तथा अर्जुन अवार्ड सम्मान प्राप्त हो चुका है|