Education Minister of India in Hindi
Category : GK in Hindi- Samanya Gyan
Important Point- 25 सितंबर 1985 से पहले मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी मंत्री) को शिक्षा मंत्री माना जाता था| भारत में अब शिक्षा मंत्री जैसा कोई पद नहीं है, मानव संसाधन विकास मंत्रालय अब मानव संसाधन और शिक्षा के विकास के लिए जिम्मेदार है।
Ques- भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?
Ans – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद|
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने थे और उनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 तक रहा था !
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद भारत की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सबसे प्रभावशाली स्वतंत्रतावादी कार्यकर्ताओं में से एक थे । मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण एवं अहम योगदान रहा| इस्लामी शिक्षा के साथ साथ आपने इतिहास, दर्शनशास्त्र एवं गणित की शिक्षा भी प्राप्त की। वह एक प्रसिद्ध लेखक, कवि और पत्रकार भी थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे| मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने थे और उनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 तक रहा था ! आपने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की, यह कार्य आपके द्वारा किये गए कार्यों में बहुत ही प्रमुख एवं अविस्मरणीय था। श्री आज़ाद को मरणोपरांत, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया |
Ques-भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है?
Ans – भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री का नाम श्री प्रकाश जावडेकर हैं|
श्री प्रकाश जावडेकर कैबिनेट रैंक के मानव संसाधन विकास मंत्री हैं जबकि दो राज्य मंत्री भी हैं, डॉ. सत्यपाल सिंह (उच्चतर शिक्षा) और श्री उपेंद्र कुशवाहा (स्कूल शिक्षा और साक्षरता)|
प्रकाश जावडेकर का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में 30 जनवरी 1951 को हुआ था। अपने कॉलेज के जीवन के दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे। वह 5 जुलाई 2016 से भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री हैं।
भारत के शिक्षा मंत्री की सूची
List of Education minister of India in Hindi-
- मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
- के. एल. श्रीमाली
- हुमायूं कबीर
- एम सी छागला
- फखरुद्दीन अली अहमद
- त्रिगुण सेन
- वी.के. आर वी. राव
- सिद्धार्थ शंकर राय
- Prof. एस नूरुल हसन
- Prof. प्रताप चंद्र चंदर
- Dr. करन सिंह
- बी. शंकरानंद
- एस चव्हाण
- शीला कौल
- के.सी. पंत (31 दिसंबर 1984 से 25 सितंबर 1985)
भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रीयों का नाम
- पी.वी. नरसिंह राव (25 सितंबर 1985 से 25 जून 1988)
- पी. शिव शंकर
- वी. पी. सिंह
- राजमंगल पांडे
- अर्जुन सिंह
- पी. वी. नरसिंह राव
- माधवराव सिंधिया
- अटल बिहारी वाजपेयी
- एस.आर. बोम्मई
- मुरली मनोहर जोशी
- अर्जुन सिंह
- कपिल सिब्बल
- एम.एम. पल्लम राजू
- स्मृति ईरानी
- प्रकाश जावड़ेकर (5 जुलाई 2016 से अभी तक)