Dvigu Samas Examples in Hindi द्विगु समास उदाहरण

इस आर्टिकल में आप द्विगु समास क्या होता है और उसके उदाहरण (Dvigu Samas Examples in Hindi) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे|

Dvigu Samas Definition in Hindi-

द्विगु समास की परिभाषा-
द्विगु समास में पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है तथा समस्त पद किसी समूह या फिर किसी समाहार का बोध करता है।

Dvigu Samas Examples in Hindi-

नीचे हमने द्विगु समास के 20 से भी ज्यादा उदाहरण लिख रखे हैं, ये उदाहरण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहित महत्वपूर्ण हैं-

द्विगु समास के उदाहरण:

  • शताब्दी : सौ सालों का समूह
  • पंचतंत्र : पांच तंत्रों का समाहार
  • दोपहर : दो पहरों का समाहार
  • सप्ताह : सात दिनों का समूह

ऊपर दिए गए उदाहरणों में आप देख सकते हैं कि सभी शब्दों में पूर्व या पहला पद एक संख्यावाचक (सौ,पांच, दो, सात) विशेषण है तथा समस्त पद किसी न किसी समूह या फिर समाहार का बोध करा रहा है।

  • चौराहा : चार राहों का समूह
  • तिरंगा : तीन रंगों का समूह
  • त्रिकोण : तीन कोणों का समूह
  • चारपाई : चार पैरों का समूह
  • त्रिभुवन : तीन भुवनों का समाहार
  • नवरत्न : नव रत्नों का समाहार
  • चतुर्मुख : चार मुखों का समाहार
  • सतसई : सात सौ दोहों का समाहार
  • दोराहा : दो राहों का समाहार

More Examples of Dvigu Samas in Hindi
द्विगु समास के कुछ अन्य उदाहरण :

  • त्रिलोक : तीन लोकों का समाहार
  • अठन्नी : आठ आनों का समूह
  • पंचवटी : पांच वृक्षों का समूह
  • चातुर्वर्ण : चार वर्णों का समाहार
  • दुसुती : डो सुतो का समूह
  • नवरात्र : नौ रात्रियों का समूह
  • सप्तसिंधु : सात सिन्धुओं का समूह
  • पंचतत्व : पांच तत्वों का समूह
  • चौमासा : चार मासों का समूह

Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download