Bangladesh ki Mudra ka Naam kya hai

Bangladesh ki Mudra-

वर्तमान समय में बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और यहाँ की लगभग 19% अर्थव्यवस्था कृषि पर, 27% उद्योग पर सेवा आधारित है। बांग्लादेश की बेरोजगारी दर लगभग 5.1% है। यहाँ का मुख्य कृषि उत्पाद चावल और जूट हैं। बांग्लादेश में चावल साल में तीन बार काटा जाता है।

यहाँ से वस्त्र, कागज, रसायन उर्वरक, समुद्री भोजन, जहाज निर्माण के सामान, चीनी मिट्टी की चीज़ें, फार्मास्यूटिकल्स, सीमेंट, जूट, चमड़े विश्व के कई अन्य देशों को निर्यात किये जाते हैं।

Bangladesh ki mudra ka naam kya hai?

बांग्लादेश की मुद्रा का नाम बांग्लादेशी टका है। विश्व के कई अन्य देशों की तरह बांग्लादेश की मुद्रा (Currency of Bangladesh) भी नोट्स और सिक्कों में विभाजित है| टका के लिए “৳” and “Tk”, प्रतीक का प्रयोग किया जाता है| 1৳ को 100 पैसों में विभाजित किया गया है|

बांग्लादेश की मुद्रा को चिन्हित करने के लिए “BDT” प्रतीक का भी प्रयोग किया जाता है| बांग्लादेश की नोट्स को एक टका, दो टका, पांच टका, दस टका, बीस टका, पचास टका, एक सौ टका और पांच सौ टका में विभाजित किया गया है| इसके साथ ही साथ बांग्लादेश के सिक्कों को एक पैसा, पांच पैसे, दस पैसे, पच्चीस पैसे, पचास पैसे, एक टका और पांच टका में विभाजित किया गया है|

बांग्लादेश के सेंट्रल बैंक को वहां की मुद्रा जारी करने का अधिकार है। पांच टका से पांच सौ टका की नोट्स बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी किए गए हैं, जबकि एक टका और दो टका के नोट्स तथा सभी सिक्कों को बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी किया गया है।


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download