श्रीलंका की राजधानी

श्रीलंका की राजधानी 

श्रीलंका एक ऐसा देश है जिसको हम द्वीपीय देश भी कह सकते हैं, यह देश भारत के दक्षिण पूर्व और मालदीव के पूर्वोत्तर में स्थित है। 2016 की जनगणना के अनुसार श्रीलंका की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख थी| श्रीलंका में लगभग 70% लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, जबकि लगभग 13% लोग हिन्दू एवं 10% लोग मुस्लिम धर्म को मानने वाले हैं| चलिए जानते हैं कि

Sri Lanka ki rajdhani ka naam kya hai?

अगर यह प्रश्न पूंछा जाये कि श्रीलंका की राजधानी क्या है तो आपका जवाब कोलंबो होगा परन्तु हम आपको यह बता दें कि श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी (Sri Jayawardenepura Kotte) श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी है|

जबकि कोलंबो को देश का वाणिज्यिक और आर्थिक केंद्र (Commercial and Economic Center) माना जाता है। श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी कोलंबो से ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन यह अपने आप में एक विशिष्ट और अलग शहर है। दूसरे शब्दों में हम यह कह सकते हैं कि श्रीलंका विश्व के ऐसे देशों में एक देश से है जिसकी दो राजधानियां हैं|

More about capital of Sri Lanka in Hindi-

श्रीलंका की राजधानी ‘कोट्टे’ की जनसंख्या लगभग 1 लाख 20 हज़ार है और जनसँख्या घनत्व लगभग 3,305/km2 है| कोट्टे में नई संसद का उदघाटन 29 अप्रैल 1982 को हुआ था।

पुरातन काल के अन्य शहरों की तरह श्री जयवर्धनापुर को सुरक्षा के मद्देनज़र एक शहर के रूप में बसाया गया था क्योंकि यह शहर पुरातन काल में पहाड़ियों से घिरा हुआ था जिस पर आक्रमण करना आसान नहीं हुआ करता था| आज भी कुछ जगहों पर पहाड़ी और पहाड़ी के निशान दिखाई देते हैं|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download