Sanyukt, Ekal Parivar Essay in Hindi संयुक्त परिवार निबंध
Category : Essay in Hindi- Nibandh
अंग्रेजी भाषा के शब्द फैमिली का हिंदी रूपांतरण ‘परिवार’ (Family फैमिली) होता है और यह शब्द फैमुलस से बना है जो कि लैटिन भाषा से लिया गया है| जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मानव समाज कई इकाइयों का समूह है और परिवार मानव समाज की सबसे छोटी इकाई होती है| परिवार का अर्थ एक ऐसे समूह से है जिसमें सभी सदस्य सम्मिलित होते हैं, जैसे कि- घर के वृद्ध, माता पिता, संतान आदि| परिवार ऐसा सामाजिक संगठन है जो समस्त संसार में पाया जाता है|
बोगार्डस ने परिवार को निम्नलिखित रुप से परिभाषित किया है-
Definition of family in Hindi- परिवार एक ऐसा छोटा सामाजिक समूह है जिसमें साधारणतः माता पिता एवं उनके बच्चे होते हैं और इसमें स्नेह एवं उत्तरदायित्व का समान हिस्सा होता है|
परिवार के प्रकार-
परिवार के प्रकार का वर्णन हम निम्न प्रकार से कर सकते हैं-
1- सत्ता के आधार पर वर्गीकरण- इसमें हम परिवार को दो भागों में विभाजित कर सकते हैं मातृ सत्तात्मक परिवार एवं पितृ सत्तात्मक परिवार|
2- संरचना के आधार पर वर्गीकरण- इसमें हम परिवार को पुनः दो भागों में विभाजित करते हैं- एकाकी या एकल परिवार (Nuclear Family) एवं संयुक्त परिवार (Joint Family)|
मातृसत्तात्मक परिवार-
एक ऐसा परिवार जिसमें परिवार का समस्त केंद्र मां अथवा पत्नी के हाथों में निहित होता है मातृसत्तात्मक परिवार कहलाता है| दूसरे शब्दों में ऐसा परिवार जिस का संचालन घर की स्त्रियों के द्वारा होता है मातृसत्तात्मक परिवार की श्रेणी में आता है अर्थात इस तरह के परिवारों की मुखिया महिला होती है|
यह भी पढ़ें 👉 दहेज़ प्रथा पर निबंध
पितृ सत्तात्मक परिवार-
मातृसत्तात्मक परिवार से विपरीत पितृ सत्तात्मक परिवार का मुखिया या प्रधान कोई पुरुष सदस्य होता है और उसी पुरुष के हाथों में परिवार की समस्त सत्ता निहित होती है|
एकल परिवार-
Nuclear Family or Ekal Parivar in Hindi- एकल परिवार को हम एकाकी परिवार के नाम से भी जानते हैं| एकल परिवार से तात्पर्य एक ऐसे परिवार से हैं जिसमें सदस्यों की संख्या कम होती है, साधारणतःयह संख्या 4 से 8 होती है| आजकल के बदलते दौर में एकल परिवारों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और लोगों ने संयुक्त परिवार को छोड़कर एकल परिवार की तरफ अपना रुख किया है|
पढ़िए 👉 भारत के प्रमुख धर्म
संयुक्त परिवार-
Joint Family in Hindi- एकाकी परिवार से विपरीत संयुक्त परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होती है हर था या परिवार एकाकी परिवार से बड़ा होता है| शाम संयुक्त परिवार में दो या दो से अधिक एकल परिवार सम्मिलित होते हैं और इस परिवार का मुखिया सबसे अधिक वृद्ध पुरुष होता है और वही परिवार का संचालन भी करता है| संयुक्त परिवार का प्रचलन अधिकतर गांवों में पाया जाता है|
पढ़िए 👉 भारत की प्रमुख जनजातियां
No Comments
admin
April 9, 2017 at 8:32 amVisitor Rating: 5 Stars
Anonymous
April 13, 2017 at 2:26 pmVisitor Rating: 5 Stars
Anonymous
August 2, 2017 at 8:59 pmVisitor Rating: 1 Stars
Anonymous
August 27, 2017 at 7:17 pmVisitor Rating: 5 Stars
Anonymous
October 27, 2017 at 11:45 amVisitor Rating: 5 Stars