ऑक्सीजन की खोज किसने की थी | Oxygen ki khoj kisne ki thi

Oxygen ki khoj kisne ki thi?

ऑक्सीजन की खोज से पहले लोगों को यह पता नहीं था कि कोई भी वस्तु जलती क्यों है या उसमें आग क्यों पकड़ लेती है| इस गैस की खोज ने लोगों को इस बात से अवगत कराया कि किसी भी वस्तु के जलने में सबसे महत्वपूर्ण घटक ऑक्सीजन ही है, बिना ऑक्सीजन की उपस्थिति की कोई भी वस्तु जलाई नहीं जा सकती|

किसी भी प्राणी के जीवित रहने में ऑक्सीजन बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसके साथ ही साथ ऑक्सीजन के कई अन्य महत्वपूर्ण उपयोग भी हैं जो प्रतिदिन उपयोग में लिए जा रहे हैं|

आवर्त सारणी में ऑक्सीजन प्रतीक O और परमाणु संख्या 8 के साथ एक रासायनिक तत्व है। ऑक्सीजन बहुत ही सामान्य तत्व है और वह न केवल पृथ्वी पर, बल्कि पूरे ब्रह्मांड में पाया जाता है। 

ऑक्सीजन की खोज किसने की थी?

द्रव ऑक्सीजन हल्के नीले रंग की होती है। पृथ्वी पर उपस्थित अनेक तत्वों में ऑक्सीजन पाया जाता है, ऑक्सीजन बहुत से तत्वों के साथ सीधा संयोग करती है। ऑक्सीजन की खोज का श्रेय तीन वैज्ञानिकों को जाता है-

  • कार्ल शीले,
  • जोसेफ प्रिस्टले,
  • एन्टोनी लैवॉइसर

Oxygen ki khoj kab hui thi?

सन 1772 में स्वीडन के कार्ल शीले ने पहली बार ऑक्सीजन की खोज की थी, इसके बाद 1774 में जोसेफ प्रिस्टले ने ऑक्सीजन की खोज की और अपनी रिसर्च को प्रकाशित कर दिया|

यह प्रकाशन शीले के प्रकाशन से 3 वर्ष पूर्व किया गया था| इसके बाद फ्रांस के एन्टोनी लैवॉइसर ने 1775 में ऑक्सीजन गैस की खोज की तथा इसको एक तत्व के रूप में संज्ञा दी और इसका नाम ऑक्सीजन रखा गया|

प्रमुख रूप से ऑक्सीजन की खोज का श्रेय कार्ल शीले को ही दिया जाता है| क्योंकि यह गैस वस्तुओं के जलने में सहायक होती है अतः उन्होंने अपनी खोज के बाद इसे फायर एयर (Fire Air) का नाम दिया था| उनके द्वारा किए गए शोध का प्रकाशन 1777 में हुआ था| 

ऑक्सीजन की खोज में लैवॉइसर ने दो महत्वपूर्ण तथ्य प्रदान किए-

  • ऑक्सीजन मुक्त अवस्था में पाई जाती है|
  • उन्होंने ऑक्सीजन का नामकरण किया था|

यह भी जानें –
पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?
जीरो का अविष्कार किसने किया था?


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download