
Nitrogen ki Khoj Kisne ki thi
Category : Chemistry in Hindi
नाइट्रोजन एक रासायनिक तत्व है जिसका प्रतीक N है। इसका परमाणु क्रमांक 7 है। सामान्य ताप और दाब पर यह गैस है| पृथ्वी पर यह सर्वाधिक मात्रा में तत्व के रूप में उपलब्ध पदार्थ है, तथा पृथ्वी के वायुमण्डल का लगभग 78% नाइट्रोजन ही है।
नाइट्रोजन की खोज किसने की थी?
इसकी खोज स्कॉटलैण्ड के वैज्ञनिक डेनियल रदरफोर्ड ने की थी। नाइट्रोजन तत्व की पहचान सर्वप्रथम 1772 ई. में रदरफोर्ड और शेले ने स्वतंत्र रूप से की। शेले ने उसी वर्ष यह स्थापित किया कि वायु में मुख्यत: दो गैसें उपस्थित हैं, जिसमें एक सक्रिय तथा दूसरी निष्क्रिय है। तभी प्रसिद्ध फ्रांसीसी वैज्ञानिक लाव्वाज़्ये ने नाइट्रोजन गैस को ऑक्सीजन (सक्रिय अंश) से अलग कर इसका नाम ‘ऐजोट’ रखा। 1790 में शाप्टाल ने इसे नाइट्रोजन नाम दिया।