न्यूज़ीलैंड की राजधानी क्या है?
Category : GK in Hindi- Samanya Gyan
किसी भी देश की राजधानी उस देश की प्रमुख सरकारी संस्थानों का केंद्र स्थान होती है, देश की राजधानी से ही पूरे देश का संचालन होता है| अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और समझौते का केंद्र बिंदु देश की राजधानी होती है| अगर हम न्यूजीलैंड की राजधानी की बात करे तो न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन (Wellington) है, अर्थात न्यूजीलैंड का केंद्र बिंदु या जहाँ से न्यूजीलैंड का संचालन होता है उस स्थान का नाम वेलिंग्टन है| New zealand ki rajdhani वेलिंग्टन से ही देश की संसद, कैबिनेट के कार्य और एवं देश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य किये जाते हैं| वेलिंगटन सन1865 से न्यूजीलैंड की राजधानी है| 1840-41 में न्यूजीलैंड की राजधानी ओल्ड रसेल (Old Russell ) थी, Old Russell न्यूजीलैंड की पहली राजधानी थी उसके बाद ऑकलैंड 1841 से 1865 तक न्यूजीलैंड की दूसरी राजधानी थी| वेलिंगटन का निर्णय तीन ऑस्ट्रेलियाई आयुक्तों द्वारा किया गया था।
फरवरी 1840 में जब वैतांगी** की संधि पर हस्ताक्षर हुआ तब गवर्नर विलियम हॉब्सन ने आइलैंड की खाड़ी में रसेल** (Russell) में अपने आधिकारिक आवास की स्थापना की। यह न्यूजीलैंड की पहली राजधानी थी|
**रसेल एवं वैतांगी- न्यूजीलैंड में स्थित शहर के नाम है| वेलिंगटन 1865 से न्यूजीलैंड की राजधानी बना हुआ है। यह शहर सरकारी नौकरियों और बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश से आर्थिक लाभ प्राप्त करता है।