
Namak ka Rasaynik Sutra in Hindi
Category : Chemistry in Hindi
नमक सबसे प्रसिद्ध और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले रासायनिक पदार्थों में से एक है, नमक को “टेबल नमक” (Table Salt) भी कहा जाता है।
नमक एक आयनिक यौगिक है, और यह सोडियम (Na+) और क्लोरीन (Cl-) तत्वों से बना है। नमक के घटक आयन Na+ और Cl- हैं। नमक में सोडियम और क्लोरीन के परमाणु बराबर मात्रा (1: 1 अनुपात) में मौजूद होते हैं| सॉलिड NaCl की संरचना क्रिस्टलीय होती है, जिसमें प्रत्येक सोडियम आयन एक ऑक्टाहेड्रल ज्यामिति में छह क्लोराइड आयनों से घिरा होता है। नमक का मोलर द्रव्यमान (Molar mass) 58.44 ग्राम/मोल होता है।
Sodium Chloride Important Point
- नमक का आण्विक सूत्र NaCl है।
- नमक का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड है।
- Namak ka Rasaynik Sutra kya hai? NaCl
- Namak ka Rasaynik Naam kya hai? Sodium Chloride
सोडियम क्लोराइड के भौतिक गुण:
- नमक एक सफेद क्रिस्टलीय ठोस है|
- इसका घनत्व 2.16 g/cm³ होता है|
- यह 801°C पर पिघलता है|
नमक के रासायनिक गुण:
- सोडियम क्लोराइड पानी में आसानी से घुलनशील है।
- यह एक स्थिर ठोस है।
- यह एक स्थिर ठोस है।
नमक का उपयोग कहाँ होता है?
- सोडियम क्लोराइड सभी जीवों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है|
- नमक का उपयोग कई प्रकार के उद्योगों में किया जाता है|
- इसका उपयोग भोजन को संरक्षित करने में किया जाता है|
- नमक का उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
- इसका उपयोग आग बुझाने वाले यंत्रों में किया जाता है|
- इसका उपयोग आग बुझाने वाले यंत्रों में किया जाता है|
नमक कहाँ पाया जाता है?
नमक समुद्र और महासागर के पानी में मौजूद है, इसी की वजह से उनका पानी खारा होता है|लगभग 1-5% समुद्री जल सोडियम क्लोराइड से बना है। इसके अतिरिक्त कुछ नमक चट्टानों से भी प्राप्त होता है|
नमक कैसे बनाया जाता है?
मुख्य रूप से नमक समुद्र और महासागर के पानी के वाष्पीकरण के बाद प्राप्त किया जाता है| समुद्र के पानी में कई अन्य प्रकार के तत्व नमक के साथ मिले होते हैं जिन्हे नमक से अलग करके सोडियम क्लोराइड प्राप्त किया जाता है|
1 Comment
Pk
June 9, 2019 at 1:12 pmNice …