किगाली समझौता क्या है? Kigali Agreement UPSC in Hindi

किगाली समझौता क्या है?

जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने हेतु भारत सहित 197 देशों ने हाइड्रोफ्लोरो कार्बन (एचएफसी) का इस्तेमाल कम करने के लिये कानूनी रूप से बाध्य ऐतिहासिक ‘किगाली समझौता‘ किया।

किगाली अफ़्रीका के रंवाडा (Rawanda) देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हाइड्रोफ्लोरो  कार्बन (HFC), ग्रीनहाऊस प्रभाव पैदा कर वायुमंडल का तापमान बढ़ाने के मामले में कार्बन डाइऑक्साइड से हज़ार गुना ज्यादा खतरनाक है।

इसलिये जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने हेतु किगाली में भारत सहित 197 देशों ने हाइड्रोफ्लोरो  कार्बन का इस्तेमाल कम करने के लिये कानूनी रूप से बाध्य ऐतिहासिक ‘किगाली समझौता’ किया।  ऐसा करने से शताब्दी के अंत तक विश्व के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ जाने की उम्मीद है।

हाइड्रोफ्लोरोकार्बन क्या है? 

  • यह ग्रीनहाउस परिवार (Greenhouse Gases) की ऐसी गैस है, जो घरों एवं कारों में ठंडक देने वाले उपकरणों (फ्रिज, AC आदि) में प्रयोग की जाती है। 
  • 1 किग्रा. कार्बन डाइ ऑक्साइड की तुलना में यह गैस 14,800 गुना अधिक गर्मी बढ़ाती है।
  • विश्व में बढ़ती ग्रीन हाउस गैसों में इसका अनुपात सबसे ज्यादा है। इसका उत्सर्जन प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत बढ़ रहा है।

किगाली समझौते की विशेषता क्या है?

  • भारत, चीन एवं अमेरिका जैसे देशों ने 2045 तक एचएफसी के प्रयोग में 85 प्रतिशत कमी करने का संकल्प किया है।
  • इस समझौते में 1987 के मान्ट्रियल समझौते में एक प्रकार से सुधार किया गया है। 
  • इस समझौते में शामिल सभी देशों ने एचएफसी पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग समय सीमा रखी है। भारत ने अपनी समय सीमा 2028 रखी है।
  • इस समझौते में दी गई समय सीमा का पालन न करने वाले देशों को दंड दिए जाने का भी प्रावधान रखा गया है।

किगाली समझौते में भारत की भूमिका

  • किगाली समझौते के सफल क्रियान्वयन के लिये भारत में हरित तकनीकी को बढ़ावा दिया जाएगा, जो कि अंततः पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होगी।
  • समझौते में भारत ने 2024-2026 की बेसलाइन पर 2031 तक एचएफसी को फ्रीज करने का लक्ष्य रखा है। इसका अर्थ है कि वह 2024-2026 में जितनी एचएफसी का उत्सर्जन कर रहा होगा, उसे 2031 के बाद बिल्कुल बढ़ने नहीं देगा

Kigali Agreement UPSC in Hindi | Kigali Amendment


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download