इटली की राजधानी क्या है?

इटली को आधिकारिक तौर पर इटैलियन गणराज्य (Italian Republic) के नाम से जाना जाता है| इटली यूरोप में बसा हुआ एक एकात्मक संसदीय गणतंत्र वाला देश है| इटली की सीमाएं फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, स्लोवेनिया, सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी के साथ जुड़ी हुई हैं| इस देश की लगभग 80% आबादी क्रिश्चियन है| आइये जानते हैं की Italy ki rajdhani ka naam kya hai?

इटली की राजधानी का नाम रोम है और यह इटली के मध्य-पश्चिमी भाग में स्थित है। इस शहर की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की वैटिकन सिटी, रोम शहर की सीमाओं के भीतर बसा हुआ एक स्वतंत्र देश है, अर्थात इस शहर के अंदर एक देश बसा हुआ है| वेटिकन सिटी विश्व के देशों में एकमात्र ऐसा देश है जो शहर के भीतर बसा हुआ है| इटली के एकीकरण के साथ, रोम को सन 1870 में इस देश की राजधानी चुना गया था। दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले शहरों में रोम का नाम अग्रणी है|

More about Capital of Italy in Hindi-

रोम शहर की जनसँख्या लगभग 28 लाख है और यह इटली का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है| रोमन पौराणिक कथाओं के अनुसार रोम की स्थापना 753 ईस्वी में रोमुलस द्वारा की गयी थी| ऐसा माना जाता है कि रोमूलस का एक जुड़वां भाई था जिसका नाम ‘रीमस’ था, और जब वे दोनों बच्चे थे तब रोम के क्षेत्र में उनको छोड़ दिया गया था और उन दोनों को एक भेड़िया पाया और उन्हें उठा के ले गया| लेकिन जब वे बड़े हो गए तो रोम्यूलस ने लड़ाई लड़ी परन्तु रीमस मारे गए और रोमुलस रोम के पहले शासक बने|

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अन्य शहरों की तुलना में इटली की राजधानी रोम में बहुत कम बमबारी हुई थी, इस बात का मुख्य कारण यह था कि अमेरिकी लोग इस शहर को नष्ट नहीं करना चाहते थे क्योंकि इस शहर में ही वेटिकन सिटी है और वहीँ पर पोप पायस बारहवें थे| अंततः 4 जून, 1944 को, रोम को मित्र राष्ट्रों में सम्मिलित कर लिया गया था|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download