इराक की राजधानी का नाम क्या है?

इराक को आधिकारिक तौर पर रिपब्लिक ऑफ़ इराक (Republic of Iraq) के नाम से जाना जाता है| यह देश पश्चिमी एशिया में स्थित है| इराक के उत्तर में तुर्की, पूर्व में ईरान, दक्षिण-पूर्व में कुवैत, दक्षिण सऊदी अरब, दक्षिण पश्चिम में जॉर्डन तथा पश्चिम में सीरिया की सीमायें हैं| आइये जानते हैं कि Iraq ki rajdhani ka naam kya hai?

इराक की राजधानी का नाम बगदाद है और बगदाद की आबादी लगभग 90 लाख है| यह इराक का सबसे बड़ा शहर है तथा पश्चिमी एशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर (तेहरान, ईरान के बाद) है| बगदाद शहर टिगरिस नदी (Tigris River) के किनारे स्थित है|

इस शहर की स्थापना 8 वीं शताब्दी में हुई थी और यह अब्बासीद खलीफा (Abbasid Caliphate) की राजधानी बन गई थी। अपनी स्थापना के कुछ ही समय पश्चात ही बगदाद शहर इस्लामी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और बौद्धिक केंद्र बन गया।

More about capital of Iraq in Hindi-

आधुनिक इराक प्राचीन मेसोपोटामिया से पैदा हुआ था, जो यूफ्रेट्स और टाइग्रिस नदियों (Euphrates and Tigris rivers) द्वारा उत्पन्न उपजाऊ घाटियों में बसा हुआ था। देश का शानदार इतिहास इस्लाम के आगमन के साथ जारी रहा और बगदाद मुस्लिम धर्म की सबसे बड़ी राजधानियों में से एक बन गया।

बगदाद शहर में आपको कई शानदार मस्जिदों के दर्शन होते हैं जिनमें से अल कादिमिया (Al Kadhimiya) मस्जिद सबसे प्रभावशाली है। इस मस्जिद का निर्माण 1515 में हुआ था और यह मस्जिद इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक है।

बगदाद शहर में आपको कई शानदार मस्जिदों के दर्शन होते हैं जिनमें से अल कादिमिया (Al Kadhimiya) मस्जिद सबसे प्रभावशाली है। इस मस्जिद का निर्माण 1515 में हुआ था और यह मस्जिद इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक है।

इसके अलावा इराक की राजधानी बगदाद के अन्य उल्लेखनीय धार्मिक स्थलों में 1066 में निर्मित अल-इमाम अल-अधाम का मकबरा, ओमर अल-सहरावाड़ी का मकबरा और सीट ज़ुमरुरुद खतुन के मकबरे शामिल हैं|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download