यौगिक किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

यौगिक किसे कहते हैं?

रसायन विज्ञान में एक पदार्थ जो आवर्त सारणी के दो या दो से अधिक तत्वों से बना होता है, यौगिक कहलाता है। यौगिक शब्द लैटिन शब्द कम्पोसियस (composĭtus) से आया है।

यौगिक की परिभाषा-

एक रासायनिक यौगिक वह पदार्थ होता है जो दो या दो से अधिक प्रकार के रासायनिक तत्वों के मिलने से बनता है। यौगिक दो या दो से अधिक प्रकार के रासायनिक तत्वों के परमाणुओं के रासायनिक बंधों द्वारा जुड़ने से बनते हैं।

रासायनिक यौगिक जिन तत्वों से मिलकर बने होते हैं, उन्हें भौतिक तरीकों से एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है, जैसेकि: आसवन,  निस्पंदन, आदि, इसके बजाय इन्हे रासायनिक तरीकों से अलग किया जा सकता है।

एक रासायनिक यौगिक बहुत सरल और बहुत जटिल भी हो सकता है, यह उस यौगिक को बनाने वाले परमाणुओं की संख्या पर निर्भर करता है।

उदाहरण के लिए, कार्बन डाइऑक्साइड (CO2 ), नमक (NaCl), पानी (H2O) सरल रासायनिक यौगिक हैं। जबकि सल्फ्यूरिक एसिड (H2SO4 ), ग्लूकोज (C6H12O6 ) आदि जटिल यौगिक होते हैं।

एक रासायनिक यौगिक को मिश्रण या एक मिश्र धातु नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि मिश्रण या मिश्र धातु के घटकों को भौतिक विधियों जैसेकि निस्पंदन, आसवन, और वाष्पीकरण का उपयोग करके अलग किया जा सकता है।

यौगिक कितने प्रकार के होते हैं?

यौगिक प्रमुख रूप से दो प्रकार के होते हैं-

  • कार्बनिक यौगिक
  • अकार्बनिक यौगिक

कार्बनिक यौगिक क्या होते हैं?

जिन यौगिकों का मुख्य रासायनिक तत्व कार्बन होता है, उन्हें कार्बनिक यौगिक कहते हैं। आमतौर पर ये यौगिक कार्बन और हाइड्रोजन के परमाणुओं के बंधन से बनाता है। इसके अतिरिक्त कुछ कार्बनिक यौगिक ऑक्सीजन, सल्फर, नाइट्रोजन, बोरॉन, फास्फोरस आदि के साथ भी बनते हैं।

रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसमें कार्बनिक यौगिकों के गुणों और प्रतिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है, उसे कार्बनिक रसायन विज्ञान (Organic Chemistry) कहते हैं।

कार्बनिक यौगिकों के प्रकार और उदाहरण

ऐलिफ़ैटिक यौगिक-

ऐलिफ़ैटिक यौगिक के अणु रैखिक या चक्रीय आकार के हो सकते हैं, अर्थात इनकी आकृतियां त्रिभुज, वर्ग, पंचकोण आदि के रूप में हो सकती हैं। इनमें किसी प्रकार की सुगंध नहीं पायी जाती है।

इन यौगिकों में तीन प्रकार के कार्बन बांड पाए जा सकते हैं:-

  • सिंगल बांड (C-C)
  • डबल बांड (C=C)
  • ट्रिपल बांड (C≡C)

एथिलीन, एसिटिलीन, प्रोपेन, एथेन, मीथेन आदि एलिफैटिक यौगिकों के प्रमुख उदाहरण हैं।

एरोमेटिक यौगिक

इनमें सुगंध पायी जाती है। ऐसे यौगिक जिनमें वैकल्पिक रूप से कार्बन-कार्बन सिंगल बॉन्ड और कार्बन-कार्बन डबल बॉन्ड होते हैं, उन्हें एरोमेटिक यौगिक कहा जाता है। ये चक्रीय यौगिक होते हैं।

एरोमेटिक यौगिक के प्रमुख उदाहरण टॉल्यूइन और बेंजीन हैं।

अकार्बनिक यौगिक किसे कहते हैं?

उन यौगिकों को अकार्बनिक यौगिक कहा जाता है, जिनमें कार्बन प्रमुख तत्व के रूप में उपस्थित नहीं होता है। इन यौगिकों में कई अन्य प्रकार के तत्व शामिल होते हैं।

रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसमें अकार्बनिक यौगिकों का अध्ययन किया जाता है, उसे अकार्बनिक रसायन कहा जाता है।

अकार्बनिक यौगिकों के प्रकार और उदाहरण

ऑक्साइड

ये यौगिक ऑक्सीजन के साथ धातुओं जैसे सोडियम, कैल्शियम, लोहा, कॉपर, आदि की प्रतिक्रिया से बनते हैं। उदाहरण के लिए, सोडियम ऑक्साइड (NaO)। 

एसिड ऑक्साइड

ऐसे यौगिक जो ऑक्सीजन के साथ एक गैर-धातु तत्व, जैसे क्लोरीन, सल्फर, फ्लोरीन, ब्रोमीन, आदि की प्रतिक्रिया से उत्पन्न होते हैं, उन्हें एसिड ऑक्साइड कहा जाता है। उदाहरण- ब्रोमिक ऑक्साइड (Br2O5 )।

हाइड्राइड्स

ये वे यौगिक होते हैं जिनकी रासायनिक संरचना में हाइड्रोजन की उपस्थिति होती है।

रासायनिक यौगिकों के उदाहरण

रासायनिक यौगिकों के प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं-

  • HCl: हाइड्रोक्लोरिक एसिड
  • H2S: हाइड्रोजन सल्फाइड
  • H2SO4: सल्फ्यूरिक एसिड
  • H3PO4: फॉस्फोरिक एसिड
  • H2CO3 : कार्बोनिक एसिड
  • HNO3 : नाइट्रिक एसिड
  • NaOH: सोडियम हाइड्रॉक्साइड
  • Ca(OH)2 : कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
  • Fe(OH)2 : फेरस हाइड्रॉक्साइड
  • Fe(OH)3 : फेरिक हाइड्रॉक्साइड
  • NaH: सोडियम हाइड्राइड
  • Cu2O: क्यूप्रस ऑक्साइड
  • CuO: क्यूप्रिक ऑक्साइड
  • Fe2O3 : फेरिक ऑक्साइड
  • FeCl3 : फेरिक क्लोराइड
  • NaHCO3 : सोडियम बाइकार्बोनेट

रासायनिक यौगिकों और रासायनिक तत्वों में अंतर 

प्रत्येक रासायनिक तत्व एक विशिष्ट परमाणु से और केवल उस प्रकार के परमाणु से ही मेल खाता है। अर्थात एक रासायनिक तत्व में एक प्रकार से अधिक परमाणु नहीं होते हैं।

जबकि एक रासायनिक तत्व के परमाणु अन्य रासायनिक तत्वों के परमाणुओं के साथ जुड़कर रासायनिक यौगिक बना सकते हैं। यौगिकों को रासायनिक विधियों का उपयोग करके उनके रासायनिक तत्वों में विभाजित किया जा सकता है।


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download