नेपाल की जनसंख्या कितनी है?

Nepal ki jansankhya kitni hai-

नेपाल भारत की सीमा से लगा हुआ एक देश है, नेपाल की राजधानी और नेपाल का सबसे बड़ा शहर काठमांडू है| नेपाल की अधिकतर जनसंख्या हिंदू धर्म के अनुयायियों की है|

नेपाल के लोग प्रायः नेपाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं इसके अतिरिक्त कुछ तिब्बती भाषाओं का प्रयोग भी नेपाल में किया जाता है| नेपाल का क्षेत्रफल लगभग 147,181 km² है|

नेपाल की जनसंख्या कितनी है?

सन 2017 में नेपाल की आबादी में 1.8% की वृद्धि दर्ज की गई है और वर्तमान समय में नेपाल की कुल जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 90 लाख है| नेपाल की आबादी में लगभग 34% लोगों की उम्र 25 से 54 वर्ष के बीच है|

नेपाल में लिंगानुपात लगभग 0.98 है, इस हिसाब से नेपाल में पुरुषों की जनसंख्या लगभग 14,610,263 और नेपाल में महिलाओं की आबादी 14,845,717 है| नेपाल में साक्षरता दर लगभग 65% है| नेपाल के लोगों की औसत उम्र लगभग 66.2 साल होती है|

एक अनुमान के मुताबिक सन 2018 में नेपाल की जनसंख्या में 347,354 लोगों की वृद्धि होगी| उद्योग-धंधों और व्यापार में कमी के कारण नेपाल की जनसंख्या का बहुत बड़ा हिस्सा इस देश से पलायन करके दूसरे देशों में जा रहा है|

More info about Nepal Population in Hindi-

  • नेपाल में एक दिन में लगभग 1700 बच्चों का जन्म होता है,अर्थात हर घंटे लगभग 71 बच्चे नेपाल में जन्म लेते हैं|
  • नेपाल में प्रतिदिन लगभग 525 लोगों की मृत्यु होती है अर्थात हर घंटे यहां लगभग 22 लोगों की मृत्यु होती है|
  • आंकड़ों के अनुसार नेपाल की कुल जनसंख्या में प्रतिदिन 950 लोगों की वृद्धि होती है|
  • अप्रैल 2018 तक नेपाल का जनसंख्या जनसंख्या घनत्व 199.5 प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  • नेपाल की कुल आबादी का लगभग 34.6%  लोगों की उम्र 15 वर्ष से कम है|
  • 15 से 64 वर्ष के उम्र के लोगों की जनसंख्या लगभग 61% है|

 


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download