
धर्मवीर भारती का जीवन परिचय Dharamvir Bharati Biography in Hindi
धर्मवीर भारती जी हिंदी साहित्य संसार की एक प्रतिभाशाली कवि, नाटककार एवं कथाकार थे| आपने इस संसार को कई अनमोल कविताएं, नाटक हास्य काव्य संग्रह प्रदान किया है|
Dharamvir Bharati Biography in Hindi
धर्मवीर भारती का जीवन परिचय- धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसंबर 1926 को इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था| इनके पिता का नाम चिरंजीव लाल वर्मा एवं इनकी माता का नाम श्रीमती चंदा देवी था| भारती जी की पहली पत्नी का नाम कांता भारती एवं दूसरी पत्नी का नाम पुष्पा भारती था|
प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत भारती जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आपने एम. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की| तत्पश्चात उन्होंने पीएचडी की उपाधि ग्रहण की|
धर्मवीर भारती जी ने इलाहाबाद से प्रकाशित होने वाले पत्र “संगम” का संपादन किया था| इन्होने कुछ समय तक अध्यापन का कार्य भी किया था| धर्मवीर भारती जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक पद को सुशोभित किया था| 1959 से 1987 तक भारती जी ने मुंबई (महाराष्ट्र) से संपादित होने वाले साप्ताहिक पत्र “धर्मयुग” का संपादन किया था|
भारत सरकार ने आपको सन 1972 ईस्वी में “पद्मश्री” की उपाधि से अलंकृत किया था| सन 1989 में आपको ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’, ‘राजेंद्र प्रसाद सम्मान’ एवं ‘भारत भारती सम्मान’ से अलंकृत किया गया था|
हिंदी साहित्य जगत को कई अभूतपूर्व कविताएं, नाटक आदि प्रदान करने वाले कवि एवं लेखक धर्मवीर भारती जी की मृत्यु 4 सितंबर 1997 को मुंबई में हुई|
Important Point- “गुनाहों का देवता” (Gunahon Ka Devta) उपन्यास किसने लिखा था? धर्मवीर भारती
More Information about Dharamvir Bharati in Hindi-
धर्मवीर भारती जी के प्रतिभाशाली कवि, उपन्यासकार, कथाकार एवं नाटककार थे| इनकी कविताओं में रामतत्व की रमणीयता के साथ साथ बौद्धिक उत्कर्ष के दर्शन भी होते हैं| भारती जी के आलोचक उन्हें प्रेम और रोमांस के रचनाकार की संज्ञा दी है|
उन्होंने तत्कालीन समाज का बड़े ही नजदीकी पुनरीक्षण किया है और उस समय की सामाजिक समस्याओं को उठाते हुए उनका बड़ा ही मार्मिक एवं जीवंत चित्रण जनमानस के सामने प्रस्तुत किया है|
उन्होंने एक कवि एवं लेखक के रूप में कहानी, उपन्यास, निबंध, एकांकी, नाटक, आलोचना, संपादन एवं अन्य कई विधाओं में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है| आपके उपन्यासों में “गुनाहों का देवता” उपन्यास का स्थान अग्रणी एवं सर्वोपरि है| इस उपन्यास पर आधारित भारतीय सिनेमा जगत में एक फिल्म की बनी थी|
यह भी पढ़िए - महादेवी वर्मा का जीवन परिचय , मीराबाई की जीवनी , सूरदास की जीवनी
Related Articales
Recently Posted
-
संतृप्त हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण, गुण
June 24, 2022. -
हाइड्रोकार्बन क्या है? प्रकार, उपयोग Hydrocarbon in Hindi
June 22, 2022. -
कमायचा वाद्य यंत्र क्या है? Kamaycha Vadya Yantra
June 22, 2022. -
What is Density? Definition, Units and Formulas
June 21, 2022. -
किरचॉफ का नियम क्या है? Kirchhoff's Law in Hindi
June 18, 2022.