इंग्लैंड की राजधानी का नाम क्या है?

England ki rajdhani ka naam kya hai? इंग्लैंड की राजधानी का नाम लंदन है और यह शहर इंग्लैंड का सबसे बड़ा शहर है| लंदन शहर दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में टेम्स नदी पर बसा हुआ है| जब रोमन के लोगों ने 43 ईस्वी में इंग्लैंड पर आक्रमण किया तब उन्होंने लोंडिनियम (Londinium) नामक शहर की स्थापना की, बाद में लंदन बन गई, लेकिन उस समय इंग्लैंड की राजधानी के रूप में कोलचेस्टर (Colchester) शहर था। लंदन को 100 ईस्वी में इंग्लैंड की राजधानी बनाया गया था|

ऐसा माना जाता है की आप कभी भी लंदन में सुस्त नहीं महसूस करोगे, इस बारे में सैमुएल जॉनसन ने कहा था की “अगर कोई आदमी लंदन से थक गया है तो वह अपने जीवन से थक चुका है।” इस कथन के पीछे का कारण यह है की लंदन में कई ऊँची ऊँची इमारत हैं जहाँ पर कई सैलानी पर्यटन के लिए आते हैं|

इंग्लैंड की राजधानी लंदन कितना बड़ा है आप इस बात का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि लंदन शहर ने कई बार ओलिंपिक खेलों कि मेजबानी की है|

लंदन कब इंग्लैंड की राजधानी राजधानी बना?

लंदन में पहली बस्तियां कब बसायी गयी थी इसका एक लंबा इतिहास है, और हम यह कह सकते हैं की लंदन 2,000 साल पहले का एक शहर है। मध्य यूरोप में मूल निवासियों के साथ जनजातियों के एक संग्रह को सेल्ट्स कहा जाता है|

सेल्ट्स लोग इस शहर के पहले निवासियों के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन इस शहर का नाम रोमन लोगों से लिया गया है। 43 ईसा पूर्व में रोमन साम्राज्य ने शहर का नाम लंदनियम रखा। जो बाद में लंदन बन गया।  इंग्लैंड की राजधानी लंदन, अपने लंबे इतिहास और विभिन्न संस्कृतियों के कारण दुनिया के सबसे बड़े महानगरीय शहरों में से एक बन गया है।

रोमन साम्राज्य के दौरान लंदन सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक था, लेकिन जैसे जैसे इस साम्राज्य का पतन (11 वीं शताब्दी तक 5 वीं शताब्दी तक ) हुआ इस शहर का भी पतन होता गया। यह पतन मुख्य रूप से वाइकिंग लोगों के हमलों के प्रभाव से हुआ था।

960 ईसवी में वेस्टमिंस्टर एब्बे का निर्माण होना प्रारम्भ हुआ और इसके विकास ने इस शहर में जीवन को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और देखते ही देखते विकास कार्यों ने तीव्रता पकड़ी और इंग्लैंड की इस राजधानी का विकास बहुत ही जोर-शोर से हुआ।

लंदन, जो ब्रिटिश साम्राज्य की राजधानी है, अब उद्योग से लेकर वित्त तक, संगीत से लेकर कला तक कई क्षेत्रों में एक लोकप्रिय शहर बन गया है। इस शहर में 300 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं।


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download