दुनिया का सबसे बड़ा जानवर

Duniya ka sabse bada Janwar- पूरे विश्व में जानवर कई आकार और रूप में पाए जाते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि सबसे विश्व का सबसे बड़ा जानवर वह है जो सबसे भारी है, कुछ यह सोचते हैं की जो सबसे लंबा है वह सबसे बड़ा है तथा कुछ यह मानते हैं कि जो सबसे ऊंचा है वह सबसे बड़ा जानवर है|

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इन तीनों श्रेणियों के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है यह निर्धारित करना थोड़ा मुश्किल कार्य है परन्तु अगर यह पूंछा जाये कि दुनिया का सबसे बड़ा जानवर (Animal) कौन सा है? तो इसका उत्तर यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा जानवर ब्लू व्हेल (Blue Whale) है|

ब्लू व्हेल इतने बड़े होते हैं कि वे पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों से बहुत बड़े होते हैं यहां तक कि ऐसा माना जाता है कि ब्लू व्हेल सबसे बड़े डायनासोर से भी बड़े होते हैं| सबसे बड़ी व्हेल का वजन लगभग 171,000 किलोग्राम वजन था जो कि मादा व्हेल थी और उसकी लम्बाई लगभग 90 फुट (33 मीटर) थी|

इस व्हेल को यदि जमीन पर रख दिया जाये तो वह लगभग 9 कारों की लंबाई के बराबर होगी| दुनिया के सबसे बड़े जानवर ब्लू व्हेल का दिल एक कार के बराबर होता है और उनके रक्त वाहिकाएं इतने बड़े होते हैं कि आप उनमें तैर सकते हैं|

More info about Duniya ka sabse bada Janwar-

ऊपर आपने पढ़ा कि दुनिया का सबसे बड़ा जानवर ब्लू व्हेल है जोकि समुद्र् यानि पानी में रहते हैं परन्तु क्या आप जानते हैं धरती पर रहने वाला सबसे बड़ा प्राणी (Animal) कौन है? अफ़्रीकी बुश हाथी (African Bush Elephant) धरती पर रहने वाले सबसे बड़े जानवर है|

इन हाथियों में पुरुषों की लंबाई लगभग 6 से 7.5 मीटर (1 9 .7 से 24.6 फीट) तक होती है अउ इनका वजन लगभग 6 टन (13,000 पाउंड) होता है| ऐसा माना जाता है कि एक वयस्क अफ्रीकी बुश हाथी का शिकार आमतौर पर कोई भी जानवर नहीं कर सकता है| ये हाथी अफ्रीका के जंगल में पाए जाते हैं|

अगर यह पूंछा जाये की विश्व में सबसे लम्बा जानवर कौन सा है तो इसका उत्तर यह है की विश्व का सबसे लम्बा जानवर जिराफ है| जिराफ एक स्तनपायी प्राणी है और यह दुनिया का सबसे लंबा जीवित जानवर है। एक जिराफ की ऊँचाई लगभग 5-6 मीटर (16-20 फुट) होती है और इसका औसत वजन लगभग 1,600 किलो होता है। जिराफ़ में एक अत्यंत लम्बी गर्दन होती है, इनकी गर्दन लगभग 2 मीटर (6 फीट 7 इंच) लम्बी होती है |


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download