
Chini ka rasaynik sutra kya hota hai
Category : Chemistry in Hindi
Chini ka Rasaynik Sutra kya hota hai?-
दोस्तों चीनी का रासायनिक सूत्र इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की चीनी के बारे में बात कर रहे हैं और आपको किस प्रकार का सूत्र चाहिए।
सुक्रोज को हम प्रायः चीनी के नाम से जानते हैं| चीनी को हम सुक्रोज या सैक्रोज़ के नाम से जानते हैं| सुक्रोस एक सफेद गंध रहित क्रिस्टलीय पाउडर या ठोस है। इसका घनत्व पानी से ज्यादा होता है|
Chini ka Rasaynik Sutra-
चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है?
अगर आपसे यह प्रश्न पूंछा जाये कि चीनी का रासायनिक सूत्र क्या हैं तो इसका उत्तर यह है कि चीनी (Sugar) का रासायनिक फार्मूला C12H22O11 होता है| जिसका मतलब यह है कि चीनी के प्रत्येक अणु में 12 कार्बन परमाणु, 22 हाइड्रोजन परमाणु और 11 ऑक्सीजन परमाणु होते हैं|
चीनी एक सैकराइड होती है जो कई अलग-अलग तरह के पौधों से बनायीं जाती है| प्रमुख रूप से चीनी गन्ने से बनायीं जाती है| चीनी को मीठा और गंध रहित बनाने के लिए अनेक तरह कि प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाता है, जैसे कि गंध रहित पाउडर का प्रयोग, क्रिस्टलाईजेसन, ब्लीचिंग आदि|
अंग्रेजी रसायनज्ञ विलियम मिलर ने फ्रांसीसी शब्द ‘सूक्र’ (sucre) के संयोजन से 1857 में सुक्रोज का नाम बनाया, जिसका अर्थ है “चीनी”|