ब्राजील की राजधानी और मुद्रा का नाम
ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल के अनुसार यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश और जनसंख्या के अनुसार यह विश्व के देशों में छठवें स्थान पर है| ब्राज़ील ब्रिक्स समूह के देशों का एक महत्वपूर्ण सदस्य है| ब्राज़ील की राष्ट्रीय भाषा पुर्तगाली है|
एग्जाम में एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न जो ब्राज़ील से संबंधित पूंछा जाता है वह यह है की Brazil ki Rajdhani aur Mudra ka naam kya hai?
ब्राजील की वर्तमान राजधानी का नाम ब्रासीलिया (Brasília) है तथा साल्वाडोर शहर को आमतौर पर ब्राज़ील की पहली राजधानी के रूप में जाना जाता है| ब्राजील की मुद्रा का नाम ब्राज़ीलियाई रियाल (Brazilian Real) है| ब्रासीलिया न केवल एक योजनाबद्ध शहर है बल्कि यह एक नियोजित राजधानी भी है, जोकि देश के मध्य में स्थित है| ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया का उद्घाटन 22 अप्रैल 1960 को हुआ था।
1960 से सिर्फ पांच साल पहले ब्राजीलिया का क्षेत्र एक रेगिस्तान जैसा था, जहाँ पर बहुत कम लोग निवास करते थे तथा यहाँ पर पानी भी बहुत कम था| जब ब्रासिल के राष्ट्रपति जूसिलिलो कुब्त्शेक ने 1956 में राष्ट्रपति का पद संभाला तब उन्होंने ने ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्ट्स को नई राजधानी को बनाने के लिए आमंत्रित किया। ब्राजील की राजधानी का निर्माण 1956 में शुरू हुआ और पांच साल (1960) में संपन्न हुआ। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है और 1987 में यूनेस्को ने इस शहर को विश्व धरोहर के शीर्षक से सम्मानित किया था| यह एक महानगरीय शहर है जिसमें लगभग 90 दूतावास हैं|
ब्राज़िलिया का नाम सबसे पहले 1822 में प्रस्तावित किया गया था लेकिन निर्माण शुरू होने के लिए लगभग 100 वर्षों का समय लग गया। यदि आप ऊपर से इस शहर को देखेंगे तो यह एक हवाई जहाज़ के आकार में बनाया गया है। ब्रासीलिया के लोगों को ब्रासिलियन कहा जाता है| ब्रासीलिया के महानगरीय क्षेत्र की जनसँख्या लगभग 25 लाख है|
Brazil ki Mudra ka naam kya hai?
ब्राजील की आधिकारिक मुद्रा (Currency) का नाम ब्राज़ीलियाई रियाल (Brazilian Real) है और यह 100 सेंतोवोस (Centavos) में विभाजित है| सेंट्रल बैंक ऑफ ब्राजील इस मुद्रा को जारी करता है| ब्राजील की मुद्रा को निर्धारित करने में आठ बदलाव किये गए थे| ब्राजील के बिल (1), 2, 5, 10, 20, 50 और 100 के असली नोट्स में बनाए गए हैं, 1 के नोट का उत्पादन अब बंद कर दिया गया है, लेकिन यह अभी भी प्रयोग किया जाता है।
Related Articales
Recently Posted
-
भगवान गौतम बुद्ध जीवन परिचय | Gautam Buddha in Hindi
December 15, 2022. -
कार्बन के अपररूप Allotropes of Carbon in Hindi
November 5, 2022. -
मिश्र धातु किसे कहते हैं? उपयोग, नाम, गुण Alloy in Hindi
July 27, 2022. -
गलनांक किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण Melting Point in Hindi
July 20, 2022. -
परिमाप किसे कहते हैं? Perimeter in Hindi
July 19, 2022.