Bharat ka sabse bada shahar kaun hai
Category : GK in Hindi- Samanya Gyan
भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?-
Bharat ka sabse bada shahar kaun hai-
मुंबई का पुराना नाम बॉम्बे या बम्बई था| भारत का यह शहर देश की वित्तीय (आर्थिक) राजधानी के रूप में कार्य करता है। यह भारत में मनोरंजन केंद्र के रूप में भी जाना जाता है| भारत का सबसे बड़ा शहर मुंबई शहर ही है| इंडिया के सबसे बड़े शहर की जनसंख्या लगभग दो करोड़ है| यह भारत का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इस शहर में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती हैं। मुंबई शहर भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर-
भारत की राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली देश में भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की प्रमुख भाषाएं हिंदी, उर्दू और पंजाबी हैं। भारत के इतिहास में दिल्ली का इतिहास बहुत ही पुराना है| भारतीय संसद, इंडिया गेट, जामा मस्जिद आदि कई स्थान दिल्ली में स्थित हैं जिनका राजनीतिक, ऐतिहासिक आदि रूपों में बहुत महत्व है|
2011 की जनगणना के अनुसार भारत के 5 सबसे बड़े शहर-
- मुंबई
- दिल्ली
- बैंगलोर
- हैदराबाद
- अहमदाबाद
भारत के सबसे बड़े शहर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारत की पहली रेलगाड़ी मुंबई और ठाणे के बीच शुरू हुई थी|
- भारत में बस सेवा का परिवहन सर्वप्रथम मुंबई शहर में ही हुआ था|
- विश्व के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया (मुकेश अंबानी का घर ) मुंबई में ही स्थित है|
- “द जंगल बुक” के लेखक रुडयार्ड किपलिंग का जन्म मुंबई में ही हुआ था|