भारत मे कितनी भाषा बोली जाती हैं?
Category : GK in Hindi- Samanya Gyan
Bharat (India) me kitni bhasha boli jati hai- जैसा की हम सभी जानते हैं भारत विविधताओं का देश है, और भारत में कई भाषाएं बोली जाती है पर यहां पर एक भी भारतीय भाषा नहीं है जो पूरे देश में बहुमत से बोली जाती है| जैसे कि हिंदी भाषा उत्तर भारत में बहुत प्रचलित है परंतु इसका उपयोग दक्षिण भारत में काफी कम है, इसी तरह दक्षिण भारतीय भाषाएं जैसे तमिल, मलयालम और तेलुगु का प्रयोग उत्तर भारत में बहुत ही कम होता है| भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है इसको परिभाषित करना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि यहां पर अनेक भाषाएं ऐसी बोली जाती है जिनमें बहुत ही कम अंतर है और इस अंतर के कारण उन्हें एक भाषा माना जाए या दो या तीन, यह कहना बहुत ही मुश्किल होता है| 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में लगभग 122 भाषाएं हैं, जिनमें से 22 भाषाएं भारतीय संविधान के आठवें कार्यक्रम में भारतीय गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में सूचीबद्ध हैं|
1961 की जनगणना के अनुसार भारत में 1,652 “मातृभाषा” या भाषा का इस्तेमाल किया जाता था| लेकिन 1971 की जनगणना के अनुसार केवल 108 भाषाओं को भारत की भाषाओं में शामिल किया गया और उन भाषाओं को हटा दिया गया जिनको बोलने वालों की संख्या 10 हजार लोगों से कम थी| सन 2001 और 2011 की जनगणना के अनुसार यह पाया गया कि भारत में 122 भाषाएं हैं जिनको बोलने वालों की संख्या 10 हजार लोगों से अधिक है अतः इस आंकड़े के अनुसार यह माना जाता है कि भारत में लगभग 122 भाषाएं बोली जाती है| भारतीय संविधान ने जिन 22 भाषाओं को मान्यता दी है उनका वर्णन निम्नलिखित है-
- Assamese.
- Bengali.
- Bodo.
- Dogri.
- Gujarati.
- Hindi.
- Kannada.
- Kashmiri.
- Konkani.
- Maithili.
- Malayalam.
- Manipuri.
- Marathi.
- Nepali.
- Odia
- Punjabi.
- Sanskrit.
- Santhali.
- Sindhi.
- Tamil.
- Telugu.
- Urdu
More Facts about Bharat me kitni bhasha boli jati hai
- भारत में 29 भाषाएं ऐसी हैं उनको बोलने वालों की संख्या 1000000 (दस लाख) से ज्यादा है|
- भारत में 7 भाषाएं सी बोली जाती है जिनको बोलने वालों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है|
- भारत में 122 ऐसी भाषाएं हैं जिनको बोलने वालों की संख्या 10000 (दस हज़ार)से ज्यादा है|
2 Comments
Anonymous
December 24, 2017 at 11:48 pmVisitor Rating: 5 Stars
Anonymous
April 5, 2018 at 9:14 amVisitor Rating: 5 Stars