भारत में कुल कितने राज्य है?
Category : GK in Hindi- Samanya Gyan
Bharat (India) me kul kitne Rajya (State) hai Hindi me-
प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेशा एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूंछा जाता है की, Bharat me kitne Rajya hai? इस प्रश्न के कई और प्रारूप भी हैं जैसे की, भारत में राज्यों की संख्या कितनी है? India me kitne state hai? आदि.
इस प्रश्न का उत्तर यह है की भारत में कुल मिलाकर 29 राज्य (States) तथा 7 केंद्रशाषित प्रदेश है| 2014 के पहले भारत में राज्यों की संख्यां 28 थी परन्तु 2 जून 2014 को तेलंगाना नामक एक नए राज्य का निर्माण किया गया जिसके फलस्वरूप वर्तमान में इंडिया में 29 राज्य हैं| जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है| वर्तमान में उत्तर प्रदेश की जनसँख्या लगभग 20 करोड़ है| जनसंख्यां की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य सिक्किम है, सिक्किम की जनसँख्या लगभग ६ लाख है और इसकी राजधानी गंगटोक है| क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा छोटा राज्य गोवा है| क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश अण्डमान-निकोबार (राजधानी- पोर्ट ब्लेयर) तथा सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (राजधानी- कवरत्ती) है।
भारत के सभी राज्य उनकी राजधानियां एवं उनकी आधिकारिक भाषाएँ-
राज्य | राजधानी | आधिकारिक भाषायें |
आंध्र प्रदेश | हैदराबाद | तेलुगु |
अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | अंग्रेज़ी |
असम | दिसपुर | असमिया |
बिहार | पटना | हिंदी |
छत्तीसगढ़ | रायपुर | हिंदी |
गोवा | पणजी | कोंकणी |
गुजरात | गांधीनगर | गुजराती |
हरियाणा | चंडीगढ़ | हिंदी |
हिमाचल प्रदेश | शिमला | हिंदी |
जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर (गर्मी) जम्मू (सर्दी) | उर्दू |
झारखंड | रांची | हिंदी |
कर्नाटक | बेंगलुरू | कन्नड़ |
केरल | तिरुवनंतपुरम | मलयालम |
मध्य प्रदेश | भोपाल | हिंदी |
महाराष्ट्र | मुंबई | मराठी |
मणिपुर | इंफाल | मणिपुरी |
मेघालय | शिलांग | अंग्रेज़ी |
मिजोरम | आइजोल | मिजो, अंग्रेजी, हिंदी |
नगालैंड | कोहिमा | अंग्रेज़ी |
ओडिशा | भुवनेश्वर | उड़िया |
पंजाब | चंडीगढ़ | पंजाबी |
राजस्थान | जयपुर | हिंदी |
सिक्किम | गंगटोक | अंग्रेज़ी |
तमिलनाडु | चेन्नई | तामिल |
तेलंगाना | हैदराबाद | तेलुगू, उर्दू |
त्रिपुरा | अगरतला | बंगाली, कोकबोरोक (त्रिपुरी), अंग्रेजी |
उत्तर प्रदेश | लखनऊ | हिंदी |
उत्तराखंड | देहरादून | हिंदी |
पश्चिम बंगाल | कोलकाता | हिंदी, उर्दू, संथाली, आदि |
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर | हिन्दी, अंग्रेजी |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | अंग्रेज़ी |
दादरा और नगर हवेली | सिलवासा | हिन्दी, गुजराती |
दमन और दीव | दमन | कोंकणी, गुजराती, हिन्दी, अंग्रेजी |
दिल्ली | नई दिल्ली | हिंदी |
लक्षद्वीप | कवरत्ती | अंग्रेज़ी |
पुडुचेरी | पांडिचेरी | तामिल |
Important Questions from States of India-
- भारत के किस राज्य की विधान सभा के सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है?- उत्तर प्रदेश
- भारत के कितने राज्यों में विधान परिषदें हैं?- 6 राज्यों में
- भारत का ऐसा कौन सा राज्य है जिसकी विधान परिषद सबसे बड़ी है?- उत्तर प्रदेश
- भाषा के आधार पर सर्वप्रथम गठित किया जाने वाला राज्य कौन सा था?- आंध्र प्रदेश
- भारत में ऐसा कौन सा राज्य है जिसमें सूचना का अधिकार सर्वप्रथम प्रयोग किया गया था?- राजस्थान
- भाषा के आधार पर भारत के सभी राज्यों का पुनर्गठन कब किया गया था?- सन 1956 में
- जम्मू कश्मीर राज्य का संविधान कब लागू हुआ था?- 26 जनवरी 1957 को
- सिक्किम, जो कि भारत का 22वां राज्य था, वह कब गठित हुआ था?- 26 अप्रैल 1975
- गोवा को भारत के 25 वें राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ था?- 30 मई 1987
- हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब प्रदान किया गया था?- 25 जनवरी 1971