लोदी वंश का इतिहास Lodi Vansh History in Hindi

लोदी वंश का इतिहास

लोदी वंश दिल्ली सल्तनत पर राज करने वाला अंतिम वंश था, इस वंश के शासकों ने 1451 से 1526 तक राज कार्य किया| इस राजवंश का मूल अफगान था| लोदी वंश का पहला शासक बहलोल लोदी था|

बहलोल लोदी ने दिल्ली की सत्ता पर सन 1451 से 1489 तक पर शासन किया था| वह लोदी वंश (Lodi Vansh) के शासकों में सबसे शक्तिशाली था| उसने 1451 में सय्यद वंश के अंतिम राजा के स्थान को ग्रहण किया था| लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहिम लोदी था|

लोदी वंश के शासकों के नाम

  • बहलोल लोदी (1451-1488)
  • सिकंदर लोदी (1488-1517)
  • इब्राहिम लोदी (1517-1526)

लोदी वंश के शासकों का क्रमवार विवरण

बहलोल लोदी (1451-1488)-

  • बहलोल लोदी एक अफगान सरदार था, जिसने पंजाब में तेमूर पर आक्रमण किया और उसके बाद खुद को सत्ता पर स्थापित किया|
  • बहलोल लोदी ने ही लोदी वंश की स्थापना की थी|
  • बहलोल लोदी खुद अशिक्षित था पर उसने कला और शिक्षा को बहुत बढ़ावा दिया|
  • बहलोल लोदी ने अपनी शक्तिशाली सेना के साथ दिल्ली के आसपास के कई क्षेत्रों को जीतकर उन्हें अपने साम्राज्य का हिस्सा बनाया|
  • उसने अपने साम्राज्य का विस्तार जौनपुर, इटावा, मेवाड़, संभाल, ग्वालियर आदि क्षेत्रों तक किया|

सिकंदर लोदी (1488-1517)-

  • सिकंदर लोदी का असली नाम निजाम खान था।
  • सिकंदर लोदी बहलोल लोदी के पुत्र थे और उसने बिहार और पश्चिमी बंगाल पर विजय प्राप्त की थी।
  • सिकंदर लोदी ने सन 1504 में आगरा शहर की स्थापना की और इसे अपने सल्तनत की राजधानी बनाया।
  • सिकंदर लोदी ने अपने शासन काल में जासूसी के लिए कुछ लोगों को नियुक्त किया था| उसने खतों की देख-रेख के लिए भी लोगो को नियुक्त किया था|
  • सिकंदर लोदी खुद कवि थे और उन्होंने “गुलरुखी” नाम से फ़ारसी में कई कवितायेँ लिखी थी|
  • सिकंदर लोदी ने ही नागा कोट के ज्वालामुखी मंदिर की पवित्र प्रतिमा तोड़ दी थी और मथुरा के मंदिरों को नष्ट करने का आदेश दिया था।

इब्राहिम लोदी (1517-1526)-

  • इब्राहिम लोदी सिकंदर लोदी का पुत्र था|
  • इब्राहिम लोदी, लोदी वंश का अंतिम शासक और दिल्ली का अंतिम सुल्तान था|
  • दौलत खान, जोकि पंजाब का गवर्नर था, ने बाबर को इब्राहिम के विरुद्ध युद्ध करने के लिए आमंत्रित किया और बाबर ने उसके आमंत्रण को स्वीकार किया| बाबर ने इब्राहिम लोदी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की|
  • सन 1526 में पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी बाबर के द्वारा पराजित हुआ और मारा भी गया|
  • इब्राहिम लोदी एकमात्र ऐसा सुल्तान था जो युद्ध में मारा गया था|

Important Questions from Lodi Vansh History in Hindi

लोदी वंश का संस्थापक कौन था?

लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था। लोदी वंश ने लगभग 75 वर्षों तक भारत पर शासन किया। बहलोल लोदी ने 38 साल तक दिल्ली पर शासन किया। 12 जुलाई, 1489 को बहलोल लोदी की मृत्यु हो गई।

लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था?

लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहिम लोदी था| पानीपत की लड़ाई बाबर और इब्राहिम लोदी की सेनाओं के बीच हुई थी। इब्राहिम लोदी युद्ध में हार गया और वह 15,000 सैनिकों के साथ युद्ध में मारा गया।

Know More History in Hindi- मुगल साम्राज्य का इतिहास गुलाम वंश का इतिहास


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download