जापान की राजधानी

Capital of Japan in Hindi- जापान विश्व का एक ऐसा देश है जहां प्राचीन परंपराएं आधुनिक जीवन से जुडी हुई हैं| हम यह भी कह सकते हैं की जापान एशिया महाद्वीप के पूर्वी किनारे पर स्थित एक द्वीपसमूह है, जिसमें चार मुख्य द्वीप हैं: होकाइदो, होन्शु, शिकोकू, और क्यूशू| इसके अतिरिक्त करीब 4,000 छोटे द्वीप भी हैं!

जापान की सीमायें कोरिया, साइबेरियाई क्षेत्र और चीन के साथ जुडी हुई हैं। जापान की आबादी लगभग 12 करोड़ 70 लाख है जोकि विश्व की ग्यारहँवी सबसे बड़ी है| आइये जानते हैं की

Japan ki rajdhani ka naam kya hai?

जापान की वर्तमान राजधानी का नाम टोक्यो है परन्तु पुरातन काल में जापान की कई राजधानियां थी, क्योंकि आम तौर पर जहाँ राजा का निवास स्थान होता था वही राजधानी भी हुआ करती थी| टोक्यो का नाम सन 1868 से पहले एडो (Edo) हुआ करता था और टोक्यो 1868 में ही जापान की राजधानी बना था|

टोक्यो शहर की जनसँख्या लगभग 95 लाख है| ग्रेटर टोक्यो (Greater Tokyo) विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है और यह जापानी संस्कृति, वित्त और सरकार का केंद्र है।

Japan ki rajdhani ka naam kya hai

More info about capital of Japan in Hindi-

टोक्यो शहर एक तेज़ गति वाला शहर है जोकि बहुत ही तीव्र गति से लगातार बदल रहा है| यह शहर ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, इसके साथ साथ यहाँ के निवासियों ने अत्याधुनिक आविष्कार, कला, फैशन और संगीत में होनी पारंपरिक सामाजिक प्रवृत्तियों का मिश्रण किया है। जापानी राजधानी और इसकी संस्कृति बड़ी ही तीव्र गति से दुनिया को नए आयाम प्रदान कर रही है परन्तु यह अभी भी अपने मूल कार्यों के प्रति वफादार भी है।


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download