ईरान की राजधानी कहाँ है?

Iran ki rajdhani kya hai- ईरान को फारस (Persia) के नाम से भी जाना जाता है, यह देश पश्चिमी एशिया में स्थित है| ईरान को Islamic Republic of Iran भी कहा जाता है| इस देश की जनसँख्या लगभग 75 मिलियन (7 करोड़ 50 लाख) है, इस देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग निवास करते हैं| 

इस देश की प्रमुख भाषा फ़ारसी (Persian) है| ईरान की मुद्रा (Currency) रियाल (Rial) है| पर क्या आप जानते हैं की ईरान की राजधानी क्या है?

आइये हम आपको बताते हैं की Iran ki rajdhani क्या है- ईरान की राजधानी का नाम ‘तेहरान’ है| यह विश्व में अपने महानगरीय क्षेत्र की आबादी के आधार पर 29 वें स्थान पर है|

तेहरान में लगभग 88 लाख की आबादी शहर में और उसके बड़े महानगरीय क्षेत्र में लगभग 15 मिलियन (1 करोड़ 50 लाख) आबादी निवास करती है| तेहरान ईरान और पश्चिमी एशिया में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है|

तेहरान ऐसा शहर है जहां पुरानी सभ्यता एवं आधुनिकता का मिलान होता है| यह शहर गतिशील है पर शांत भी है, यह अत्याधुनिकता को अपनाये हुए है जहाँ नए फैशन का दौर आपको दिखेगा साथ ही साथ तेहरान आर्ट गैलरी, रेस्तरां और कैफे का शहर है। यह प्राचीन खज़ाने, शानदार महलों के साथ कई संग्रहालयों का घर भी है|

हम यह कह सकते हैं की तेहरान मध्य-पूर्व के क्षेत्र के सबसे शानदार रत्नों में से एक है। हालांकि फ़ारसी भाषा ईरान की आधिकारिक भाषा है, परन्तु इस भाषा के साथ साथ ईरान की राजधानी तेहरान में तुर्की और कुर्द बोलियां भी बहुत लोकप्रिय हैं| तेहरान गर्मियों में बहुत गर्म रहता है और सर्दी में ठंडा भी रहता है इस शहर में अधिकाँश वर्षा गर्मियों के दौरान होती है।


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download