Essay on Television in Hindi | दूरदर्शन पर निबंध

दूरदर्शन पर निबंध

दूरदर्शन (Doordarshan) in Hindi-

आज के इस आधुनिक युग में दूरदर्शन का उपयोग कई तरह के कार्यों में हो रहा है, दूरदर्शन जिसको कि हम टेलीविज़न भी कहते हैं आज के इस नवीन युग में मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन है इसके साथ ही साथ यह के आदान-प्रदान का भी कार्य करता है|

दूरदर्शन का जो विस्तृत स्वरूप हम आज देख रहे हैं इसका उतना विस्तृत स्वरूप पहले नहीं था, मात्र दो दशक पहले हमारे भारतीय समाज में इसका उपयोग केवल महानगरों तक ही सीमित था और दूरदर्शन का लाभ कुछ संपन्न परिवार ही ले पाते थे|

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की संख्या भी सीमित थी परंतु जैसे-जैसे तकनीक ने अपने आपको आज लगभग हर घर तक पहुंचाया उसी तरह से दूरदर्शन भी आज भारतीय समाज में लगभग हर घर में पहुंच गया है, और आज दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले चैनलों एवं कार्यक्रमों की संख्या बहुत ज्यादा है|

दूरदर्शन का उपयोग-

Uses of Television in Hindi-

आधुनिक समाज में दूरदर्शन का उपयोग मनोरंजन के अलावा शिक्षा, सूचना प्रसारण, साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है| दूरदर्शन के ही माध्यम से आज लगभग प्रत्येक क्षेत्र का ज्ञान हमारे इस भारतीय समाज को मिल रहा है|

दर्शक अपने अपने घरों में बैठकर आज नाटक, गीत, कहानी, संगीत तथा फिल्मों का आनंद ले रहे हैं और यह सब दूरदर्शन के कारण ही संभव हो सका है| आज के इस नवीन युग में दूरदर्शन मनोरंजन का सबसे सस्ता एवं सुलभ साधन है|

दूरदर्शन के कार्यक्रमों के द्वारा ही हम आज देश विदेश के समाचार एवं देश-विदेश की अनेक संस्कृतियों के बारे में घर बैठकर ही जान सकते हैं, इसके साथ-साथ दूरदर्शन के माध्यम से हम कई शैक्षिक कार्यक्रमों को भी देख सकते हैं जो कि विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक है|

दहेज़ प्रथा पर निबंध पढ़ें Dowry System in Hindi

दूरदर्शन का जीवन पर प्रभाव-

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में दूरदर्शन आज प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है और इसके द्वारा समाज के बच्चे बूढ़े स्त्री एवं पुरुष सभी लाभप्रद जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं| 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह से दूरदर्शन ने एक तरफ तो हमारे समाज को नई नई जानकारियां, समाचार और फिल्मों से अवगत कराया है परंतु दूरदर्शन का एक अलग पहलू भी है जोकि हमारे समाज के लिए हानिकारक भी है|

दूरदर्शन के लाभ और हानियों को हम निम्नलिखित बिंदुओं के अंतर्गत देख सकते हैं-

1. दूरदर्शन से लाभ –

Doordarshan ke labh | Advantages Of Television in Hindi- दूरदर्शन के लाभ को हम अग्रलिखित बिंदुओं के अंतर्गत देख सकते हैं-

सस्ता एवं सुलभ- 

दूरदर्शन बहुत ही सस्ता एवं सुलभ मनोरंजन हमें प्रदान करता है और यह लगभग हर जगह पर उपलब्ध भी है इसमें केवल बिजली का उपयोग होता है और हम अपनी स्वतंत्रता और रुचि के अनुसार मनोरंजन के कार्यक्रम को देख सकते हैं|

पर्यटन की जानकारियां- 

आज दूरदर्शन हमें देश विदेश के बारे में संपूर्ण जानकारियां देता है जिससे हम घर बैठकर ही पर्यटन का आनंद ले सकते हैं और हम यह भी जान सकते हैं कि कौन सा स्थल पर्यटन करने के लिए उपयुक्त है|

बच्चों के विकास में लाभदायक- 

आज दूरदर्शन पर अनेकों कार्यक्रम प्रसारित होते हैं जोकि शिक्षा से संबंधित होते हैं और इन्हीं कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों की बुद्धि का विकास शीघ्रता से संभव पाया है और बच्चों को हर तरह की शैक्षिक जानकारियां भी आज दूरदर्शन के ही माध्यम से उपलब्ध है|

स्त्रियों के लिए लाभदायक- 

आज के इस नवीनतम दौर में जहां कुछ स्त्रियां अपना परचम हर क्षेत्र में फैला रही हैं वही कुछ जगहों पर भारतीय स्त्रियों की दशा आज भी दयनीय है| भारतीय स्त्रियों का ज्ञान आज भी सीमित है और इस को बढ़ाने में दूरदर्शन बहुत ही लाभप्रद है| दूरदर्शन के कारण ही स्त्रियों को आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देश-विदेश के रीति रिवाजों के साथ-साथ शैक्षणिक जानकारियों का भी लाभ मिल रहा है|

विज्ञान पर निबंध पढ़ें Vigyan Essay in Hindi

Essay-on-Television-in-Hindi

2. दूरदर्शन की हानियां-

Doordarshan ki haniya | Disadvantages Of Television in Hindi- जैसा कि उपरोक्त बिंदुओं से हम देख रहे हैं कि दूरदर्शन से हानि को लाभ आज हमें प्राप्त हो रहे हैं परंतु उसके साथ-साथ दूरदर्शन की कुछ हानियां भी हैं जोकि अग्रलिखित हैं-

समय की हानि- 

दूरदर्शन के कारण ही आज समय का बहुत ज्यादा दुरुपयोग हो रहा है, मनुष्य का मन हमेशा मनोरंजक कार्यक्रमों की ओर आकर्षित रहता है जिसके कारण उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है| जिस अमूल्य समय का उपयोग उसे किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए करना चाहिए उसे वह मनोरंजन को देखते हुए बर्बाद कर देता है| और हम सभी यह जानते हैं कि इस समय का दुरुपयोग मतलब पैसों का दुरुपयोग|

स्वास्थ्य की हानि- 

हम सभी यह जानते हैं कि दूरदर्शन में चैनलों को प्रसारित करने के लिए कुछ तरंगों का उपयोग किया जाता है, इसके साथ-साथ दूरदर्शन से भी प्रकाश की तरंगे निकलती है, और यह तरंगे हमारे नेत्रों एवं त्वचा पर हानिकारक प्रभाव डालती हैं, जिससे हमारे स्वास्थ्य को अत्यधिक हानि पहुंचती है|

बच्चों के भविष्य पर प्रभाव- 

एक और जहां पर दूरदर्शन के द्वारा बच्चे नई-नई शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त करते हैं वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चे अपना समय दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले अन्य कई कार्यक्रमों में बर्बाद करते हैं जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है|

Read Diwali Essay in Hindi

उपर्युक्त बिंदुओं को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि दूरदर्शन एक ऐसी तलवार है जिसका उपयोग अगर हम संयमित और नियंत्रित ढंग से करें तो यह हमारे लिए लाभदायक है परंतु इसका उपयोग गलत ढंग से करने पर यह हमारे लिए अत्यंत हानिकारक भी है|

पढ़िए- Pinterest से पैसे कैसे कमाएं


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download