इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? Electron ki khoj kisne ki thi

क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रान की खोज किसने की थी? नीचे दिए गए आर्टिकल में आप पढ़ेंगे इलेक्ट्रान की खोज कब और किसने की थी?

इलेक्ट्रॉन की खोज सन 1897 में जे जे टॉमसन ने किया था| इसका प्रतीक e, e⁻ होता है| इलेक्ट्रान पर एक इकाई ऋण आवेश उपस्थित होता है, जिसका मान −1.6×10−19 कूलम्ब होता है| इलेक्ट्रान नाभिक के चारों ओर वृत्ताकार या दीर्घवृत्ताकार कक्षाओं में सदैव गतिमान रहता है|

आमतौर पर इलेक्ट्रॉन प्राथमिक कणों के रूप में माना जाता है क्योंकि अभी तक इलेक्ट्रान का कोई आधार ज्ञात नहीं है| इलेक्ट्रॉन तरंग एवं कण दोनो तरह के व्यवहार प्रदर्शित करता है। इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान 9.11X 10-31 किग्रा (9.11E−31) होता है|

इलेक्ट्रॉन हमारे चारों घिरी सभी वस्तुओं का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। सभी परमाणु एक नाभिक और इलेक्ट्रॉनों से मिलकर बने होते हैं। इलेक्ट्रॉन की खोज के लिए जे जे टॉमसन को 1906 में नोबेल पुरस्कार मिला था|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download