चीन का पुराना नाम क्या था?

चीन की जनसंख्या भारत की जनसंख्या से ज्यादा है और जनसंख्या के हिसाब से विश्व के देशों में चीन का प्रथम स्थान है| चीन में लगभग तीन करोड़ निवासी आज भी गुफाओं जैसे घरों में निवास करते हैं| चीन का वर्तमान नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना है| परंतु क्या आप जानते हैं कि चीन का पुराना नाम क्या था?

चीन का इतिहास बहुत पुराना है और यह नाम (चीन) कई हजारों साल पहले से प्रयोग में लाया जा रहा है अतः चीन का पुराना नाम क्या था इसका सटीक उत्तर देना बहुत कठिन है परंतु इस प्रश्न के उत्तर में हमें दो जवाब मिलते हैं-

  • चीन का प्राचीन नाम चिनस्थाना था|
  • चीन का पुराना नाम चिन (Qin*) था|

*Qin को चिन शब्द से उच्चारित किया जाता था|

चिनस्थाना शब्द का मतलब होता है- भारत के पूर्व में स्थित एक स्थान, क्योंकि भारत का इतिहास चीन के इतिहास जितना ही पुराना है अतः यह माना जाता है कि उस समय में भारत के निवासियों द्वारा चिनस्थाना शब्द का प्रयोग किया जाता था|
ऐसा माना जाता है कि चीन का पहला सम्राट चिन था और उसी के नाम पर प्राचीन काल में चीन को ‘चिन’ कहा जाता था|

वर्तमान समय में भी चीन को कई नामों से जाना जाता है जैसे कि-झोंग गुओ (zhōng guó), हुआ (Hua), कैथी (Cathay), कारा (Kara), मांगी (Mangi) आदि|


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download