भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं? Bharat me kitne High Court hai

भारत के प्रत्येक हाईकोर्ट का अधिकार क्षेत्र भारत के राज्य, केंद्रशासित प्रदेश या एक से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक समूह पर है। उच्च न्यायालयों के नीचे अधीनस्थ अदालतों की श्रेणी है, जैसे कि सिविल कोर्ट, पारिवारिक न्यायालय, आपराधिक न्यायालय, विभिन्न जिला न्यायालय आदि|

उच्च न्यायालयों का काम मुख्य रूप से निचली अदालतों से की गई अपीलों की सुनवाई करना होता है, इसके अतिरिक्त कई अन्य कार्य भी हाईकोर्ट के कार्यों के अंतर्गत आते हैं| प्रत्येक उच्च न्यायालय का अपना अपना अधिकार क्षेत्र होता है|

भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?- भारत में कुल 24 उच्च न्यायालय हैं|
Bharat me kul kitne highcourt hai- 24 HighCourts

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्य के राज्यपाल के परामर्श से भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं| कोलकाता उच्च न्यायालय, मुंबई उच्च न्यायालय, मद्रास उच्च न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय भारत में सबसे पुराने चार उच्च न्यायालय हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कलकत्ता हाईकोर्ट भारत में सबसे पुराना उच्च न्यायालय है|
  • बॉम्बे हाई कोर्ट भारत की दूसरी सबसे पुरानी उच्च न्यायालय है|
  • केरल हाईकोर्ट का अधिकार क्षेत्र केरल और लक्षद्वीप पर है|
  • हैदराबाद हाईकोर्ट का अधिकार क्षेत्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यों पर है|
  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्यों पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र है।
  • उच्च न्यायालय में प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थी?- लीला सेठ
  • उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश का नाम अन्ना चंडी था|
  • देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय है|

Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download