Bharat ke Pramukh Bandargah

भारत के बंदरगाह-

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत एक बहुत ही विशाल देश है जिसकी अधिकतर सीमाएं समुद्रों से गिरी हुई है, जिसके फलस्वरूप भारत में बंदरगाहों की संख्या बहुत अधिक है| भारत में बड़े बंदरगाहों का नियंत्रण केंद्र सरकार करती है जबकि छोटे बंदरगाह संविधान की समवर्ती सूची में शामिल किए गए हैं जिनका प्रबंधन संबंधित राज्य सरकार करती है| 

भारत के प्रमुख बंदरगाह (Bharat ke Pramukh Bandargah) निम्नलिखित है-

  • मुंबई- यह देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है इसे भारत का प्रवेश-द्वार कहा जाता है|
  • कोलकाता- यह बंदरगाह हुगली नदी पर बसा हुआ है|
  • कोचीन- भारत के दक्षिण में स्थित केरल राज्य में यह बंदरगाह स्थित है, जिसे भारत का प्राकृतिक बंदरगाह कहां जाता है|
  • चेन्नई- यह बंदरगाह भारत का तीसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है और यह बंदरगाह का भारत का सबसे प्राचीन बंदरगाह है|
  • कांडला- भारत का ज्वार बंदरगाह जोकि गुजरात कि कच्छ खाड़ी में स्थित है|
  • हल्दिया- यह बंदरगाह पश्चिम बंगाल में स्थित हुगली नदी की एस्चुअरी पर विकसित हुआ है| 
  • गोवा- पश्चिमी तट पर बसा हुआ एक प्राकृतिक बंदरगाह है|
  • पारादीप- उड़ीसा राज्य में बंगाल की खाड़ी में स्थित बंदरगाह बहुत ही गहरा है एवं हर मौसम में यह बंदरगाह कार्य करता है|
  • तूतीकोरिन- तूतीकोरिन बंदरगाह तमिलनाडु में स्थित है|
  • विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में स्थित यह बंदरगाह भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है|
  • भत्कल- यह बंदरगाह कर्नाटक का बहुत ही प्रसिद्ध बंदरगाह है जो कि पश्चिमी तट पर बसा हुआ है|
  • भावनगर- पश्चिमी तट पर खंभात की खाड़ी पर स्थित यह बंदरगाह गुजरात का प्रमुख बंदरगाह है|
  • न्हावा शेवा- यह बंदरगाह मुंबई का नया बंदरगाह है जिसका नाम जवाहरलाल नेहरु बंदरगाह रखा गया है|

 


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download