बौद्ध धर्म – Bauddh Dharm information in Hindi

बौद्ध धर्म छठी शताब्दी ईसा पूर्व का युग बौद्धिक हलचल एवं धार्मिक क्रांति का युग था उत्तर वैदिक काल में जाति व्यवस्था का स्वरूप जटिल होता जा रहा था तथा यज्ञ में असंख्य पशुओं की बलि दी जाती थी, पुरोहितवाद का बोलबाला था , समाज की इस अवस्था के विरोध में भगवान बुद्ध ने आवाज उठाई|

Bauddh Dharm information in Hindi

  • गौतम बुद्ध का जन्म कब और उनके जन्मस्थान का क्या नाम है — 563 ई. पू. लुंबिनी (नेपाल)
  • बौद्ध धर्म (Bauddh Dharm) के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘त्रिपिटक’ की रचना किस भाषा में की गई—पाली भाषा| त्रिपिटक का अर्थ: तीन पिटारी होता है|
  • गौतम बुद्ध (Gautam Buddh) की मृत्यु कब और उनके जन्मस्थान का क्या नाम है— 483 ई. पू., कुशीनगर (उत्तर प्रदेश )
  • गौतम बुद्ध ने पहला धर्मोपदेश ( जिसको धर्मचक्र प्रवर्तन के नाम से जाना जाता है ) कहाँ दिया था— सारनाथ (उ. प्र.)
  • बौद्ध धर्म (Bauddh Dharm) का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ स्थित है – साँची (मध्य प्रदेश राज्य क रायसेन ज़िले में स्थित है)
  • ‘बुद्ध’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है— प्रकाशवान (तेज से भरा हुआ)
  • बौद्ध (Gautam Buddh) के जीवन काल में संघ का प्रमुख कौन होना चाहता था— देवदत्त
  • गौतम बुद्ध (Gautam Buddh) को ज्ञान कहाँ प्राप्त हुआ था— गया (बिहार)
  • बौद्ध के ग्रह त्याग का प्रतीक क्या है— अश्व
  • प्रथम बौद्ध संगीति ( सम्मेलन ) कहाँ और किस शाशक के शासनकाल में आयोजित की गई थी — अजातशत्रु के शासनकाल में बिहार की सप्तपर्णि गुफा (राजगृह – जिसको अब राजगिरी के नाम से जाना जाता है ) मे आयोजित की गई थी, द्वितीय बौद्ध संगीति चुल्लबग (वैशाली) में , राजा कालाशोक के शासनकाल में , तृतीय बौद्ध संगीति राजा अशोक के शासनकाल में तथा चतुर्थ बौद्ध संगीति कुंडलवन (कश्मीर), राजा कनिष्क के शासनकाल में आयोजित की गई थी
  • गौतम बुद्ध की मृत्यु के पश्चात बौद्ध संगिति की अध्यक्षता किसने की— महाकस्सप ने
  • गौतम बुद्ध ने अपने धर्मोपदेश किस भाषा में दिए— पाली भाषा में
  • गौतम बुद्ध द्वारा कपिलवस्तु में किस संघ की स्थापना कहाँ की गई— भिक्षुणी संघ
  • बौद्ध धर्म से सम्बंधित कथाओं को क्या कहा जाता है – जातक कथाएँ ( जातक कथाओं में महात्मा गौतम बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथायें हैं। )
  • बौद्ध के ग्रह त्याग का प्रतीक क्या है— घोडा (अश्व )
  • बौद्ध धर्म का मूल चार आर्य सत्य है|
  • बौद्ध धर्म के सम्प्रदायों का क्या नाम है — हीनयान (या उत्तरीय शाखा ) व महायान (या दक्षिणी शाखा )
  • बौद्ध धर्म की रामायण किस ग्रन्थ को कहा जाता है— बुचरित (बुचरित की रचना अश्वघोष ने की)
  • बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का उल्लेख जिस ग्रन्थ में मिलता है उस ग्रन्थ का नाम क्या है — सुत्त पिटक
  • महा प्रजापति गौतमी (जोकि गौतम बुद्ध की दत्तक मां थी ) बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली प्रथम महिला थी.
  • बौद्ध धर्म को भारत में किस शासक ने अंतिम संरक्षण दिया— बंगाल के पालों ने

बौद्ध धर्म के पतन के कारण-

ब्राह्मणवाद और भगवतवाद के उदय के पुनरुत्थान के पश्चात् बौद्ध धर्म की लोकप्रियता में कमी आयी और बौद्ध धर्म की भाषा “पाली” का उपयोग भी जनता ने पहली सदी में करना प्रारम्भ किया था| इसके अतिरक्त बौद्धों ने संस्कृत को अपनाना भी शुरू किया|

जब महायान बौद्ध धर्म का उदय हुआ तब मूर्ति पूजा प्रारम्भ हो गयी जिससे बौद्ध धर्म के नैतिक विचारों का काफी पतन हुआ|इन कारणों के अतिरिक्त 5 वीं और 6 वीं शताब्दी में हुन के हमले और 12 वीं शताब्दी में तुर्की आक्रमणकारियों ने मठों को नष्ट कर दिया, जिनसे बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार में काफी कठिनाइयां आयी और इन सभी कारकों ने भारत में बौद्ध धर्म की गिरावट में योगदान दिया।


Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download