अमेरिका की राजधानी का नाम क्या है?

संयुक्त राज्य अमेरिका का नाम आज पूरे विश्व के देशों में सबसे अग्रणी है, पर क्या आप जानते हैं की America ki Rajdhani कहाँ है? संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिक राजधानी वॉशिंगटन (Washington) डी.सी है, वॉशिंगटन कोलंबिया में स्थित है|

कोलंबिया वर्जीनिया और मैरीलैंड के बीच, पोटोमैक नदी के तट पर स्थित है| वॉशिंगटन डी.सी अमेरिका का छठा सबसे बड़ा शहर है। 16 जुलाई, 1790 को, राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने एक अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जिसने पोटोमैक नदी के किनारे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक स्थायी राजधानी के निर्माण के लिए कहा गया था|

जब सन 1800 में संघीय सरकार और उसके सभी 131 कर्मचारी वहां आ गए, तब वाशिंगटन को अमेरिका की राजधानी घोषित किया गया| वाशिंगटन से पूर्व अमेरिका की 8 राजधानियां बद्दल चुकी थी अर्थात वाशींगटन अमेरिका की 9वीं राजधानी है|

वाशिंगटन में सरकार की सभी तीनों शाखाओं का मुख्यालय है, ये मुख्यालय हैं- राष्ट्रपति भवन अर्थात व्हाइट हाउस, अमेरिका की सर्वोच्च अदालत अर्थात सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय विधानसभा|

अगर संयुक्त राज्य अमेरिका की सांस्कृतिक राजधानी की बात करें तो अमेरिका की सांस्कृतिक राजधानी न्यूयार्क है| न्यूयॉर्क शहर वॉशिंगटन के उत्तर-पूर्व में स्थित हैं| न्यूयार्क वह शहर है जहां वॉलस्ट्रीट, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज, और संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थित हैं।

More Facts about Capital of USA in Hindi

  • अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन कभी भी वाशिंगटन डीसी में नहीं रह पाए थे क्यूंकि व्हाइट हाउस का निर्माण उनकी मृत्यु के एक साल बाद पूरा हुआ था| अमेरिका के दुसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स व्हाइट हॉउस में रहने वाले पहले प्रथम व्यक्ति थे।
  • वाशिंगटन शहर में बहुत बड़ी बड़ी सुरंगे हैं जोकि राजनीतिक लोगों और सदन के सदस्यों की सुरक्षा के लिए हैं और इन सुरंगों को आम जनता के लिए नहीं खोला जाता है|
  • अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के मेट्रो यू.एस. में दूसरा सबसे व्यस्ततम मेट्रो सबवे सिस्टम है|
  • अमेरिका के रष्ट्रपति भवन में 132 कमरे हैं और यह 6 मंजिला है | इसके साथ ही साथ इसमें 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 35 बाथरूम और 3 लिफ्ट भी हैं।
  • वाशिंगटन शहर में स्थित कांग्रेस लाइब्रेरी दुनिया में सबसे बड़ी पुस्तकालय है। इस लाइब्रेरी में लगभग 1 करोड़ 62 पुस्तकों एवं अन्य वस्तुओं का संग्रह है|

Related Articales

Logo

Download Our App (1Mb Only)
To get FREE PDF & Materials

Download