अफ्रीका का जंगल और उससे जुड़े रोचक तथ्य
अफ्रीका का लगभग 22 प्रतिशत भाग जंगल है और इन जंगलों के कुछ क्षेत्र ही संरक्षित है। अफ्रीका के जंगल वहां पर रहने वाले मनुष्यों को लकड़ी, भोजन, दवाइयाँ, पेट्रोलियम पदार्थ और जल आपूर्ति करते हैं और इस वजह से ये बहुत महत्वपूर्ण हैं|
दक्षिण अफ्रीकी पौधों मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं- वे पाइन या देवदार (44%), नीलगिरी (44%) और बाली पेड़ (12%) हैं। दक्षिण अफ्रीका के जंगल उद्योग में लगभग 1 लाख 60 हजार लोग काम करते हैं और देश के कृषि GDP (जीडीपी) में लगभग 11% का उत्पादन करते हैं। दक्षिण अफ्रीका में लगभग 25000 लकड़ी के कारोबारी हैं|
अफ्रीका का कांगो जंगल-
कांगो बेसिन अफ्रीका का सबसे बड़ा समेकित जंगल और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन (Rainforest) है। वर्षावन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले घने जंगल है जहां बहुत अधिक बारिश होती है और बड़े बड़े पेड़ पाए जाते हैं|
कांगो जंगल करीब 6 9,000 वर्ग मील में फैला हुआ है, इस वन में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कैमरून, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी और गैबोन के हिस्से शामिल हैं।
कांगो बेसिन वर्षावन में लगभग 10,000 प्रकार के पौधे पाए जाते हैं और इसके अतिरिक्त यहाँ कई प्रकार के जानवर भी पाए जाते हैं| अफ्रीका के जंगलों में अफ्रीका के जंगली हाथी, भैंस, चिंपांजियों, और गोरिल्ला की कई प्रजातियां मिलती हैं|
रवांडा (Rwanda) के जंगल-
रवांडा के जंगल लगभग 480,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले हुए हैं और यहाँ कई वन्य जीव निवास करते हैं| रवांडा के जंगलों में मुख्यतः गोरिल्ला की कई प्रजातियां हैं और इसके साथ ही साथ यहाँ लगभग 665 प्रकार के पक्षी और 2,288 पौधों की प्रजातियां पायी जाती हैं|
अफ्रीका के वर्षावन में पाए जाने वाले जानवर-
अफ्रीका के जंगलों में कितने प्रकार के जानवर और पक्षी पाए जाते हैं, इसका आंकलन करना मुश्किल है परन्तु हमने अफ्रीका के जंगल में रहने वाले कुछ प्रमुख जीवों के बारे में यहाँ जानकारियां दी हैं-
गोरिल्ला
अफ्रीका के वर्षावन में पाया जाने वाला सबसे प्रचलित जानवर गोरिल्ला है, विशेष रूप से पर्वतीय गोरिल्ला| पर्वतीय गोरिल्ला रवांडा और कांगो के झील ‘किवू’ के आसपास वर्षावन में रहते हैं| वे पाँच फुट और 10 इंच तक लम्बे होते हैं और उनका वजन लगभग २७५ किलग्राम तक होता है| पर्वतीय गोरिल्ला शाकाहारी होते हैं|
अफ्रीकी हाथी
अफ्रीका के वर्षावनों में पाए जाने वाले हाथी अफ्रीकी सवाना में पाए जाने वाले हाथियों से छोटे होते हैं और वे इन जंगलों में उपलब्ध फल और वनस्पति से अपना पेट भरते हैं|
अफ्रीकी ग्रे तोता (African Grey Parrot)
अफ्रीकी ग्रे तोता सभी पक्षियों में की तुलना में काफी बुद्धिमान माना जाता है और वे बेहद बातूनी और महान नकलची होते हैं|
इसके आलावा Africa ke Jangal में धरती पर पाए जाने वाला सबसे बड़ा जानवर अफ़्रीकी बुश हाथी रहता है|
Related Articales
Recently Posted
-
भगवान गौतम बुद्ध जीवन परिचय | Gautam Buddha in Hindi
December 15, 2022. -
कार्बन के अपररूप Allotropes of Carbon in Hindi
November 5, 2022. -
मिश्र धातु किसे कहते हैं? उपयोग, नाम, गुण Alloy in Hindi
July 27, 2022. -
गलनांक किसे कहते हैं? परिभाषा, उदाहरण Melting Point in Hindi
July 20, 2022. -
परिमाप किसे कहते हैं? Perimeter in Hindi
July 19, 2022.